
8th Pay Commission Latest Arrears News: 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होना है। हालांकि, कहा जा रहा है कि तय समय पर इसे लागू करने में कई तरह की अड़चने हैं। मतलब इसमें देरी होना संभव है। ऐसे में कर्मचारियों के मन में सवाल उठ रहा है कि अगर 1 जनवरी 2026 से सैलरी या पेंशन बढ़कर नहीं आती है, तो क्या कर्मचारियों और पेंशनर्स को एरियर का फायदा मिलेगा।
8वां वेतन आयोग लागू होने से करीब 1 करोड़ केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। माना जा रहा है कि अगर इसे लागू करने में देरी भी होती है, तो भी कर्मचारियों को रेट्रोस्पेक्टिव इफेक्ट के साथ बीच की अवधि का एरियर मिलने की पूरी उम्मीद है। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि 7वां वेतन आयोग जब 1 जनवरी, 2016 से लागू हुआ था तो उस समय भी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 6 महीने का एरियर दिया गया था।
रिटायर होने वाले कर्मचारियों को नए वेतन आयोग का फायदा मिलता रहा है। लेकिन शर्त ये होती है कि वो वेतन आयोग लागू होने की तारीख के बाद लेकिन इसके प्रभावी होने की तारीख से पहले रिटायर होते हैं। मसलन 7वां वेतन आयोग जुलाई 2016 से लागू किया गया था, लेकिन ये प्रभावी 1 जनवरी 2016 से हुआ। ऐसे में, जिन कर्मचारियों का सर्विस पीरियड इसके बीच में समाप्त हुआ, उन्हें नए वेतन आयोग के तहत एरियर और बाकी फायदे मिले।
8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में 40 से 50% की बढोतरी होगी। दरअसल, इसके लिए फिटमेंट फैक्टर 2.28 और 2.86 रहने की उम्मीद है, जिससे बेसिक सैलरी में संभावित रूप से 40-50 फीसदी का इजाफा हो सकता है। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही ये तय होगा कि अलग-अलग ग्रेड पे कर्मचारियों के वेतन में आखिर कितनी बढ़ोतरी होगी।
फिटमेंट फैक्टर वेतन आयोग द्वारा तय किया गया एक जरूरी टूल है, जो बताता है कि वेतन में बढ़ोतरी का मापदंड क्या होगा। इसके आधार पर ही केंद्रीय कर्मचारियों की रिवाइज सैलरी की गणना की जाती है। इसे वर्तमान मूल वेतन (7वें वेतन आयोग के तहत) पर लागू किया जाएगा, ताकि नया मूल वेतन निर्धारित किया जा सके। 8वें वेतन आयोग के लिए प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर 2.28 से 2.86 के बीच रखा गया है।
उदाहरण- 18,000 रुपए के वर्तमान वेतन वाले लेवल-1 कर्मचारी का वेतन इस इस तरह कैल्कुलेट किया जाएगा।
18,000 × 2.86 = 51,480
इसका मतलब है कि उनका नया मूल वेतन करीब 51,480 रुपए हो जाएगा।
अब इसमें इसमें महंगाई भत्ता (DA) जोड़ें, जो 70% तक पहुंचने की उम्मीद है।
51,480 रुपए के नए मूल वेतन वाले लेवल-1 कर्मचारी को 70% DA मिलेगा।
51,480 का 70% = 36,036 रुपए
कुल वेतन = 51,480 + 36,036 = 87,516 रुपए
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.