नहर में कार गिरने से 9 लोग डूबे, 6 डेड बॉडी निकाली गई

Published : Sep 26, 2019, 07:28 PM IST
नहर में कार गिरने से 9 लोग डूबे,  6 डेड बॉडी निकाली गई

सार

पंजाब में अबोहर के पास गंग नहर में कार के गिर जाने से गुरुवार को तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गयी।एक परिवार के आठ लोग कार में सवार थे।

चंडीगढ़(Chandigarh).  पंजाब में अबोहर के पास गंग नहर में कार के गिर जाने से गुरुवार को तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गयी।एक परिवार के आठ लोग कार में सवार थे। 

फजिल्का के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भूपिंदर सिंह ने बताया कि नहर से एक व्यक्ति को बचा लिया गया और छह लोगों के शव निकाले गए। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं जिनकी उम्र 35-40 के बीच थी। ड्राइवर का पता नहीं चल पाया है।

एसएसपी ने बताया कि शुरूआती जांच से पता चला है कि गाड़ी का स्टीयरिंग जाम हो जाने के कारण कार नहर में गिर पड़ी थी। देखते ही देखते सभी लोग डूब गए। 

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LPG किल्लत पर राहुल गांधी का अनोखा विरोध, चाय-टोस्ट खाकर जताया गुस्सा-10 तस्वीरों में देखें देश के हालात
CBSE Fact Check: क्या मिडिल ईस्ट में एग्जाम सच में रीशेड्यूल हुआ? बोर्ड ने बताया वायरल नोटिस का सच