पोते ने खेला खतरनाक खेल, अपने ही दादा दादी को देनी चाही मौत; 12 साल का बच्चा बना मसीहा

यहां एक 12 साल के बच्चे ने रविवार को अपने पर-दादा और दादी की जान बचा ली। जब हमलावर ने दादा-दादी पर हमला किया तो बच्चे ने उससे चाकू छुड़ाकर फेंक दिया।

Asianet News Hindi | Published : Jan 1, 2020 12:04 PM IST / Updated: Feb 02 2022, 10:19 AM IST

टेक्सास. यहां एक 12 साल के बच्चे ने रविवार को अपने पर-दादा और दादी की जान बचा ली। जब हमलावर ने दादा-दादी पर हमला किया तो बच्चे ने उससे चाकू छुड़ाकर फेंक दिया। 

पुलिस के मुताबिक, बच्चे के 20 साल के सौतेले भाई लुसियन एडरियन पर आरोप है कि उसने कार की पीछे की सीट से दादा-दादी के गले पर चाकू रख दिया और कहा कि वह उनके बर्ताव के चलते उनके साथ नहीं रह सकता। 

Latest Videos


                                                                 आरोपी युवक

इससे पहले लुसियन चाकू से हमला करता 12 साल के सचा ने भाई के हाथ से चाकू छुड़ाकर कार से बाहर फेंक दिया। वह भी हमले के वक्त पीछे वाली सीट पर बैठा था। सचा के मुताबिक, मैंने उसे पीछे से पकड़ा और खींचा, जिससे वह दादी से दूर हो सके। लेकिन मैंने चाकू पकड़ लिया। मैंने उसे गले से लगा लिया। उसने मेरे ऊपर हमला किया, इससे मेरा दांत भी टूट गया लेकिन मैंने इन सब की परवाह नहीं की। 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
कार रुकते ही आरोपी लुसियन भाग गया। उसे पुलिस ने एक घर के पीछे से गिरफ्तार किया है। हालांकि, कोई घटना नहीं हो पाई। सचा के परदादा की उम्र 76 और पर दादी की उम्र 92 साल है। दोनों बिल्कुल ठीक हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल या ईरान? जानें दोनों देशों में कौन है सबसे ज्यादा ताकतवर, किसके पास कितना हथियार?
Pune Helicopter Crash: पुणे में उड़ान भरते ही क्रैश हो गया हेलीकॉप्टर, जानें क्या है हादसे की वजह
दुश्मनों पर काल बनकर क्यों कहर बरपा रहा इजराइल, ये हैं वो 15 वजह
Congress LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा के चरखी दादरी में जनता को संबोधित किया
ईरान के किस नेता को अब मौत की नींद सुलाने जा रहा इजराइल, ये है वो नाम