
नोएडा(Noida). थाना सेक्टर 49 पुलिस ने एक हफ्ते पहले अपनी मुंहबोली बहन से बलात्कार करने वाले आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले रोहित सूद ने एक सप्ताह पहले अपनी मुंह बोली 15 वर्षीय बहन से अपने घर पर बलात्कार किया था। इस मामले में पीड़िता ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार दोपहर को आरोपी रोहित सूद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बलात्कार की बात स्वीकार की।
उन्होंने बताया कि पीड़िता ग्रेटर नोएडा में अपनी मां के साथ रहती थी। कुछ समय पूर्व उसका अपनी मां से विवाद होने के बाद वह घर छोड़कर नोएडा भाग आई थी और अपने मुंह बोले भाई रोहित के घर पर रहने लगी थी।
शर्मा ने बताया कि यहां रहते हुए उसे दो ही दिन हुए थे, जिसके बाद रोहित ने इस घटना को अंजाम दिया।
[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.