बेकसूर लोंगो को निशाना बना रहा है पाकिस्तान, गोलाबारी में गांव की महिला समेत बेजुबान जानवरों की मौत

Published : Oct 15, 2019, 07:12 PM IST
बेकसूर लोंगो को निशाना बना रहा है पाकिस्तान, गोलाबारी में गांव की महिला समेत बेजुबान जानवरों की मौत

सार

पिछले चार दिन से पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर हुई गोलीबारी में महिला की मौत के साथ ही कुल तीन लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले बारामूला जिले के उरी सेक्टर और राजौरी जिले के नौशेरा में संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटनाओं में दो जवान शहीद हो गए थे।

जम्मू: पाकिस्तान की सेना जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे हुए गांवों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। इस घटना में 24 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुंछ जिला विकास आयुक्त ने बताया कि शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से हुई गोलाबारी में नूना-बांदी की रहनेवाली शमीमा अख्तर की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार भैंसों की जान भी चली गई। पाकिस्तानी सेना ने सुबह से ही अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया हुआ है।

बीते दिन दो जवान भी हो चुके है घटना में शहीद

इससे पहले एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के कस्बा और किर्नी सेक्टरों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। हालांकि, भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ गोलीबारी को रोकने के लिए माकूल जवाब दिया। तत्काल यह नहीं पता चला है कि इससे पाकिस्तान को कितना नुकसान पहुंचा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिन के चढ़ने के साथ ही शाहपुर सेक्टर में भी गोलीबारी होने लगी। सीमा पार से हुई गोलाबारी में कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जैसलमेर के आसमान में ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर की उड़ान: प्रेसिडेंट मुर्मू का रोमांचक अनुभव और 5 हाइलाइट्स
INS Anjadip Commissioned: इंडियन नेवी का ‘डॉल्फिन हंटर’ जो दुश्मन सबमरीन का खत्म करेगा खेल?