सत्येंद्र जैन ने कोर्ट में कहा- उपवास के दौरान नहीं मिला कानून के अनुसार भोजन, मेवे को लेकर की ये बात

Published : Nov 24, 2022, 09:09 PM IST
सत्येंद्र जैन ने कोर्ट में कहा- उपवास के दौरान नहीं मिला कानून के अनुसार भोजन, मेवे को लेकर की ये बात

सार

तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन ने कोर्ट में कहा है कि उन्हें अपने धर्म का पालन करने की आजादी है। हम ऐसे देश में नहीं रह रहे हैं जहां किसी को यह बताया जाए कि उसे किस तरह अपने धर्म का पालन करना है।  

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता सत्येंद्र जैन (Satyendar Kumar Jain) ने तिहाड़ जेल में बंद हैं। जेल के अंदर मालिश कराने और सलाद, फल व मेवे खाने का उनका वीडियो लीक हुआ है। सत्येंद्र ने कोर्ट में गुहार लगाई है कि वीडियो मीडिया में दिखाए जाने पर रोक लगाई जाए। 

इस मामले में गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सत्येंद्र जैन ने कहा कि भारत ऐसा देश नहीं है जहां किसी को बताया जाए कि उसे किस तरह अपने धर्म का पालन करना है। सत्येंद्र जैन ने आरोप लगाया कि धार्मिक उपवास के दौरान जेल में उन्हें कानून के अनुसार भोजन नहीं मिला। सत्येंद्र जैन के वकील राहुल मेहरा ने स्पेशल जज विकास ढुल के सामने दलील पेश की। सत्येंद्र की ओर से राहुल ने कहा कि कम से कम अभी हम ऐसे देश नहीं हैं जहां हमें बताया जाता है कि धर्म का पालन कैसे करना है। कोई व्यक्ति किस तरह अपने धर्म का पालन करे यह राज्य नहीं बता सकता। 

सरकार को रखना चाहिए बड़ा दिल
सुनवाई के दौरान सत्येंद्र जैन के वकील ने कहा कि राज्य को बड़ा दिल रखना चाहिए। जेल प्रशासन द्वारा तय किए गए चार मेवे, फल और सब्जियां दी जानी चाहिए। कोर्ट ने शुक्रवार के लिए अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है।

यह भी पढ़ें- जामा मस्जिद में लड़कियों की एंट्री पर लगा बैन हटा, शाही इमाम ने कहा- LG के अनुरोध पर लिया फैसला

मनी लॉन्ड्रिंग में हुए थे गिरफ्तार
गौरतलब है कि लीक हुए पहले वीडियो में सत्येंद्र जैन को मालिश कराते देखा जा सकता है। रेप के मामले में जेल में बंद एक आरोपी ने उनकी मालिश की थी। वहीं, दूसरे वीडियो में जैन को बाहर से आया खाना खाते देखा जा सकता है। वह टमाटर और फल खाते हैं। इसके साथ ही ड्राई फ्रूट भी खाते हैं। सत्येंद्र जैन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी सीबीआई द्वारा 2017 में दर्ज किए गए केस के संबंध में हुई है। जैन पर उनसे जुड़ी चार कंपनियों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: 2 साल पहले अगर पुलिस कर लेती ये 1 काम तो शायद आज जिंदा होती श्रद्धा

PREV

Recommended Stories

हैदराबाद में कड़ाके की ठंड: 7 साल में पारा सबसे नीचे-IMD भी चौंका, क्या ठंड और बढ़ेगी?
अब क्यों नाराज हुए अन्ना हजारे? कर दिया आखिरी आमरण अनशन का ऐलान-क्या है 7 लेटर का रहस्य?