Budget 2022 : स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान, रोजगार जानें किन महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट में कितना इजाफा हुआ

Union Budget 2022 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 37.70 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह पिछले बजट 2021-22 से 2,60,164 करोड़ रुपए अधिक है। जानें इस बजट में किन महत्वपूर्ण योजनाओं में पिछली बार से अधिक पैसा आवंटित किया गया है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 1, 2022 3:07 PM IST / Updated: Feb 01 2022, 09:41 PM IST

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 37.70 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह पिछले बजट 2021-22 से 2,60,164 करोड़ रुपए अधिक है। इस बजट में कई योजनाओं के लिए पिछली बार से अधिक राशि का आवंटन किया गया है। जानें इस बजट में किन महत्वपूर्ण योजनाओं में पिछली बार से अधिक पैसा आवंटित किया गया है। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन : इस बार 37,800 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। 2021-22 में इसके लिए 34947 करोड़ रुपए रखे गए थे। यानी 2,853 करोड़ रुपए का बजट बढ़ाया गया है। 

राष्ट्रीय सारक्षता मिशन : बजट इस बार 8,757 करोड़ रुपए अधिक है। 2021-22 में इसके लिए 30,796 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे, जबकि इस बार के बजट में इसके लिए 39,553 करोड़ की राशि रखी गई है।

जल जीवन मिशन : बजट में 14,989 करोड़ रुपए की राशि अधिक आवंटित की गई है। 2022-23 के बजट में इसके तहत 60 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जबकि 2021-22 में इसके लिए महज 45,011 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। 

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना : बजट 50 करोड़ रुपए बढ़ाया गया है।  2021-22 में यह 140 करोड़ रुपए था, जो 2022-23 में बढ़कर 190 करोड़ हो गया है। 

पीएम किसान योजना : इस बार 68 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जबकि 2021-22 के बजट में इस मद में 67500 करोड़ रुपए रखे गए थे। यानी 500 करोड़ रुपए बढ़े हैं। 

आत्मनिर्भर रोजगार योजना : बजट 1400 करोड़ रुपए बढ़ाया गया है। 2021-22 में इसके लिए 5 हजार करोड़ का बजट आवंटित किया गया था, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर 6400 करोड़ कर दिया गया है। 

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना : बजट में 2,600 करोड़ रुपए बढ़ाए गए हैं। 2021-22 में इस योजना के मद में 7400 करोड़ का बजट स्वीकृत था, जो 2022-23 के लिए बढ़कर 10 हजार करोड़ कर दिया गया है। 

 

यह भी पढ़ें
Union Budget 2022: बजट में मोबाइल फोन चार्जर, कपड़ा, चमड़ा हुआ सस्ता, जानें कौन सी चीजें महंगी होंगी
Budget 2022:निर्मला के बजट पिटारे से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए निकला 'फ्लावर' , मनोरंजन जगत में निराशा

Share this article
click me!