
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा (J P Nadda) ने रविवार को आरोप लगाया कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार घोटालों का पर्याय बन गई है। आप ने कांग्रेस द्वारा बनाए गए भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
जे पी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एमसीडी चुनाव और इसके बाद दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप को हराएगी। दिसंबर में होने वाले दिल्ली नगर निगम के चुनाव से पहले रामलीला मैदान में आयोजित 'पंच परमेश्वर सम्मेलन' में नड्डा ने कहा कि आप घोटालों की पार्टी बन गई है।
दिल्ली सरकार ने बनाया घोटालों का रिकॉर्ड
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने दिल्ली में स्वच्छ सरकार देने का वादा किया था, लेकिन उसने घाटालों का रिकॉर्ड बना दिया। आबकारी विभाग, डीटीसी बसों की खरीद, शौचालयों का निर्माण और दिल्ली जल बोर्ड में घोटाले किए गए। उनके पांच विधायकों को जेल जाना पड़ा, वे जमानत पर बाहर आए हैं।
हर मोहल्ले में खोद दी शराब की दुकानें
नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वह दिल्ली में शराबबंदी लागू करेंगे, लेकिन दिल्ली में आप की सरकार बनने के बाद उन्होंने हर मोहल्ले में शराब की दुकानें खोल दीं। भाजपा एमसीडी चुनावों में और उसके बाद विधानसभा चुनाव में आप को हरा देगी। दिल्ली के लोगों को आप के भ्रष्टाचार के बारे में बताएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया को CBI ने पूछताछ के लिए बुलाया, केजरीवाल बोले- ये हैं आज के भगत सिंह
उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान के विशाल आकार के कारण अन्य राजनीतिक दल रैलियां करने से डरते हैं, लेकिन भाजपा का एक कार्यकर्ता सम्मेलन भी मैदान भरने के लिए पर्याप्त है। भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है जिसका जनाधार है। जब अन्य राजनीतिक दलों ने खुद को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग तक सीमित रखा था तब भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश के लोगों की सेवा करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया था।
यह भी पढ़ें- अमित शाह ने किया हिन्दी में MBBS की किताबों का विमोचन, बोले- पूरी हो गई पीएम मोदी की इच्छा
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.