केजरीवाल अगर जेएनयू जाते तो भाजपा माहौल बिगाड़कर इसका फायदा उठाने की कोशिश करती : आप

Published : Jan 06, 2020, 07:52 PM IST
केजरीवाल अगर जेएनयू जाते तो भाजपा माहौल बिगाड़कर इसका फायदा उठाने की कोशिश करती : आप

सार

जेएनयू में रविवार को हुई हिंसा पर आम आदमी पार्टी का बयान आया है। विवाद के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के मौके पर न पहुंचने पर आप नेता संजय सिंह ने सफाई दी। उन्होंने कहा, अगर केजरीवाल यूनिवर्सिटी जाते तो भाजपा वहां का माहौल बिगाड़कर उन पर आरोप मढ़ देती। 

नई दिल्ली. जेएनयू में रविवार को हुई हिंसा पर आम आदमी पार्टी का बयान आया है। विवाद के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के मौके पर न पहुंचने पर आप नेता संजय सिंह ने सफाई दी। उन्होंने कहा, अगर केजरीवाल यूनिवर्सिटी जाते तो भाजपा वहां का माहौल बिगाड़कर उन पर आरोप मढ़ देती। जेएनयू में नकाबपोश लोगों के हमले के बाद केजरीवाल के परिसर में नहीं पहुंचने पर उनकी कुछ लोगों ने निंदा की।

"अमित शाह ने मांगा जाना चाहिए जवाब"
उन्होंने कहा, "इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा जाना चाहिए, जिनके अधीन दिल्ली पुलिस काम करती है।" संजय सिंह ने रविवार देर रात एम्स जाकर जेएनयू के घायल छात्रों से मुलाकात की।"

"डांवाडोल हैं कानून की स्थिति"
उन्होंने कहा,"दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति डांवाडोल है। अमित शाह सो क्यों रहे हैं? जो हुआ, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरे देश को इस घटना ने हिला दिया है और यह हमारे लिए बहुत चिंताजनक है।"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: एक तरफ जश्न, दूसरी तरफ संकट-सुबह की 10 खबरों में क्या है सबसे चौंकाने वाला?
मौसम का खतरनाक यू-टर्न! दिल्ली से UP-बिहार तक बारिश-तूफान का रेड अलर्ट, 25 जिले सबसे ज्यादा खतरे में