बंगाल व पुडुचेरी में बोर्ड परीक्षा रद्द, दिल्ली में 45 प्लस के लिए स्पेशल अभियान 'जहां वोट वहां वैक्सीनेशन'

Published : Jun 07, 2021, 07:35 AM ISTUpdated : Jun 07, 2021, 03:36 PM IST
बंगाल व पुडुचेरी में बोर्ड परीक्षा रद्द, दिल्ली में 45 प्लस के लिए स्पेशल अभियान 'जहां वोट वहां वैक्सीनेशन'

सार

कोरोना संक्रमण को रोकने केंद्र और विभिन्न राज्यों का असर दिखने लगा है। ऐसे में कई राज्यों ने कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन खोलना शुरू कर दिया है, जबकि कई राज्यों में अभी हफ्तेभर और पाबंदियां रहेंगी। आइए जानते हैं संक्रमण को रोकने और गाइड लाइन का पालन कराने विभिन्न राज्य क्या कोशिशें कर रहे हैं, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए क्या प्रयास हो रहे हैं।

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण के चलते बंद पड़ीं आर्थिक गतिविधियां और अन्य आवश्यक सेवाओं को में कुछ शर्तों के साथ ढील दी जाने लगी है। लॉकडाउन और पाबंदियों के असर से कोरोना के नये मामले लगातार कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 1.01 लाख केस आए हैं। संक्रमण की रफ्तार थमते ही अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। दिल्ली, महाराष्ट्र और यूपी में सोमवार (7 जून) से कुछ शर्तों के साथ अनलॉक शुरू हो रहा है।

आइए जानते हैं कोरोना को हराने विभिन्न राज्य क्या कोशिशें कर रहे हैं

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया-45 साल से अधिक लोगों के लिए दिल्ली में आज से एक स्पेशल अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसका नाम 'जहां वोट वहां वैक्सीनेशन' है। अगर वैक्सीन की कमी नहीं हुई तो इस अभियान के तहत 4 हफ्तों में 45 साल से अधिक सभी लोगों को दिल्ली में वैक्सीन लगा दी जाएंगी। केजरीवाल ने कहा-इस अभियान के तहत हम लोगों के घर-घर जाएंगे और कहेंगे कि जहां आप वोट डालने जाते हो आप वहीं जाएं और वहां पर आपके वैक्सीनेशन का हमने इंतजाम किया हुआ है। आज से दिल्ली  के 70 वार्ड से ये शुरू किया जाएगा। हर हफ्ते 70 वार्ड में ये अभियान किया जाएगा।

आंध्र प्रदेश: यहां 20 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी।

पश्चिम बंगाल:  यहां 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। वहीं, पुडुचेरी में 12वीं का एग्जाम रद्द किया गया है।

नोएडा: यहां 9 जून से शुरू होगी मेट्रो सर्विस। सिर्फ वीकेंड कर्फ्यू में रखी जाएगी बंद।

कर्नाटक: मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सर सीवी रमन जनरल अस्पताल में 56 आईसीयू बेड और एपिडेमिक डिजीज अस्पताल में 24 बेड आईसीयू फैसिलिटी का उद्घाटन किया।

दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज के पास ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, ''आस पास के लोगों के लिए यहां ड्राइव करके आकर सुरक्षित तरीके से वैक्सीन लगाए जाने की व्यवस्था है।''

महाराष्ट्र:  एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा-10 ज़िलों को पूरी तरह से अनलॉक किया गया है। कई ज़िलों में लेवल 3 के कंडीशन डाले गए हैं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि कोविड पूरी तरह से समाप्त हो गया है। लोगों की भी ज़िम्मेदारी है कि कोविड के अनुरुप व्यवहार करें।

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट को लेकर भोपाल में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद आज से बाज़ार खुल गए हैं जिसके बाद पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने चांदनी चौक बाज़ार का दौरा किया।

महाराष्ट्र: यहां आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके लिए जिलों को पांच लेवल में बांटा गया है। लेवल-1 को सबसे पहले अनलॉक किया गया। लेवल-5 के तहत आने वाले जिलों में अभी लॉकडाउन रहेगा। मुंबई में आज से बस सेवा शुरू हो गई। हालांकि बस में सीटों से अधिक सवारियां नहीं बैठाई जाएंगी। फेस मास्क अनिवार्य किया गया है। जिन जिलों में ऑक्सीजन बिस्तरों पर मरीजों की संख्या 25% से कम है, वे लेवल-1, जबकि जिनमें संक्रमण दर 20% से अधिक है, वे लेवल-5 की कैटेगरी में रखे गए हैं।

उत्तर प्रदेश: यहां पूरे राज्य में सुबह 7 से रात 7 बजे तक ढील दी गई है। लेकिन शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठान जैसे-स्कूल, जिम, शॉपिंग मॉल आदि अभी बंद रहेंगे।

हरियाणा: यहां 14 जून तक लॉकडाउन रहेगा। हालांकि आवश्यक सेवाओं सहित शॉपिंग मॉल को कुछ शर्तों के साथ खोलने की छूट दी गई है।

दिल्ली: यहां ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 से रात 8 बजे तक दुकानें खुलेंगी। अभी 50 फीसदी मेट्रो 5-15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। हालांक यहां अभी यहां 14 तक लॉकडाउन रहेगा। 

इन राज्यों में देखें कब तक लॉकडाउन: हिमाचल 14 जून, पंजाब और झारखंड में 10 जून, बिहार में 8 जून,  पश्चिम बंगाल और मप्र में 15 जून और ओडिशा में 17 जून तक लॉकडाउन रहेगा। यहां कुछ शर्तों के साथ आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस: दक्षिणी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक प्रत्येक को ऑक्सीजन एक्सप्रेस से 3000 मीट्रिक टन से अधिक तरल मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाई गई है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने देश में 26281 मीट्रिक टन से ज्यादा तरल मेडिकल ऑक्सीजन की डिलीवरी की। 376 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने देश में ऑक्सीजन की डिलीवरी पूरी की। ऑक्सीजन एक्सप्रेस द्वारा 1534 टैंकरों के साथ 15 राज्यों को ऑक्सीजन सहायता पहुंचाई गई। महाराष्ट्र में 614 मीट्रिक टन ऑक्सीजन, उत्तर प्रदेश में लगभग 3797 मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश में 656 मीट्रिक टन, दिल्ली में 5790 मीट्रिक टन, हरियाणा में 2212 मीट्रिक टन, राजस्थान में 98 मीट्रिक टन, कर्नाटक में 3097 मीट्रिक टन, उत्तराखंड में 320 मीट्रिक टन, तमिलनाडु में 3237 मीट्रिक टन, आंध्र प्रदेश में 2804 मीट्रिक टन, पंजाब में 225 मीट्रिक टन, केरल में 513 मीट्रिक टन, तेलंगाना में 2474 मीट्रिक टन, झारखंड में 38 मीट्रिक टन और असम में 400 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचाई गई।

 

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें मॉस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोड़ेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

 

pic.twitter.com/V14ratlwpb

 

pic.twitter.com/j31dEoNtyx

 

pic.twitter.com/46GIBtM2Z9

 

pic.twitter.com/WdPf9sOG0L

 

COVID19 pic.twitter.com/83ohKkNHSt

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली