गुजरात के CM ने कोरोना को लेकर डॉक्टरों की टॉस्क फोर्स कमेटी के साथ बैठक की, कर्नाटक में 14 दिन का लॉकडाउन

Published : May 10, 2021, 07:47 AM ISTUpdated : May 10, 2021, 03:53 PM IST
गुजरात के CM ने कोरोना को लेकर डॉक्टरों की टॉस्क फोर्स कमेटी के साथ बैठक की, कर्नाटक में 14 दिन का लॉकडाउन

सार

कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर काबू पाने विभिन्न राज्यों की कार्यनीति (Strategy) का फिलहाल असर दिखा है। केस एक दिन में 37000 से अधिक मामले कम हुए हैं, जबकि रिकवरी भी ठीक चल रही है। संक्रमण को रोकने केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कोशिशें कर रही हैं। जिन राज्यों में केस अधिक मिल रहे हैं, वहां सख्ती अधिक बरती जा रही है। लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है और गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर जुर्मान लगाया जा रहा है। आइए जानते हैं कोरोना के खिलाफ कहां, क्या एक्शन लिए जा रहे हैं...

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण को लेकर देश में चल रहे 'युद्ध' का परिणाम धीरे-धीरे सामने आ रहा है। संक्रमण का आंकड़ा पिछले 24 घंटे में कम हुआ है। केस एक दिन में 37000 से अधिक मामले कम हुए हैं, जबकि रिकवरी भी ठीक चल रही है। एक दिन में 3.53 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या भी कम हुई है। संक्रमण को रोकने केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कोशिशें कर रही हैं। जिन राज्यों में केस अधिक मिल रहे हैं, वहां सख्ती अधिक बरती जा रही है। लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है और गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर जुर्मान लगाया जा रहा है।

आइए जानते हैं संक्रमण को रोकने कहां, क्या प्रयास किए जा रहे हैं...

गुजरात: मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कोरोना वायरस की स्थिति पर राज्य में डॉक्टरों की टास्क फोर्स कमेटी के साथ बैठक की।

कर्नाटक: कर्नाटक में आज से 14 दिन के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया। पुलिस कमिश्नर कमल पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव वंदिता शर्मा, बीबीएमपी कमिश्नर गौरव गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बेंगलुरु में केआर मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण किया। 

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इंदौर ज़िले के अनेक गांवों में JantaCurfew को लेकर जागरूकता देखने को मिल रही है। अनेक गावों में ग्रामवासियों ने गांव से बाहर जाने और अंदर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सांवेर जनपद के ढाबली गांव में प्रवेश करने वाला रास्ता ग्राम वासियों ने बैरिकेडिंग करके रोका हुआ है। वहीं, पूरे प्रदेश में 17 मई तक शादियों पर भी रोक लगा दी गई है।

दिल्ली: आक्सीजन सिलेंडर जमाखोरी के मामले में कारोबारी नवनीत कालरा के खिलाफ दिल्ली पुलिस से लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। आरोपी ने खान चाचा रेस्टारेंट में ऑक्सीजन सिलेंडर जमा कर रखे थे। इस मामल में आरोपी ने दिल्ली की एक अदालत में अंतरिम राहत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया।

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के चरगांवा में एक वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि कल प्रदेश में 23,000 पॉजिटिव मामले आए थे और आज 21,000 पॉजिटिव मामले आए हैं। इसमें लगातार गिरावट आ रही है। कोरोना के खिलाफ हमारी रणनीति सफलता के साथ आगे बढ़ रही है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर: तीनों राज्यों में 17 मई तक सख्त पाबंदियां लागू रहेंगी। वहीं 17 मई की सुबह 5 बजे तक मेट्रो रेल सेवा भी बंद रहेगी। 

बिहार और मिजोरम: बिहार में 15 मई, जबकि मिजोरम में 16 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है।

ओडिशा: राज्य में 19 मई तक लॉकडाउन रहेगा। यह 5 मई से लागू किया गया था।

राजस्थान: राज्य में केस अधिक मिल रहे हैं, लिहाजा यहां 24 मई तक लॉकडाउन रहेगा। यहां 10 मई से लॉकडाउन लगाया गया है।

झारखंड, छत्तीसगढ़: यहां 13 मई तक बड़ी पाबंदिया रहेंगी। वहीं, छत्तीसगढ़ में 15 मई तक लॉकडाउन रहेगा।

पंजाब और हरियाणा: पंजाब में 15 मई तक वीकेंड लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू रहेगा, जबकि हरियाणा में 17 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। इन राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन रहेगा।

मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र: मप्र में 15 मई तक, गुजरात के 36 शहरों में 12 मई तक, जबकि महाराष्ट्र में 15 मई तक लॉकडाउन रहेगा।

पूर्वोत्तर: नगालैंड में 14 मई, मिजोरम में 17 मई, अरुणाचल प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू, मणिपुर में 17 मई, जबकि सिक्किम में 16 मई तक लॉकडाउन रहेगा।

इन राज्यों में भी लॉकडाउन: हिमाचल प्रदेश और केरल में 16 मई तक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 24 मई तक लॉकडाउन रहेगा।

 

यह भी जानें

 भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,37,50,077 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,74,606 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,01,76,603 हो गया है।

 

pic.twitter.com/xfzIagzI2g

 

#COVID19 pic.twitter.com/doAtKoait9

 

COVID19 pic.twitter.com/4KxyFmmIiE

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bengaluru Traffic Crisis: 25 अंडरपास, 35 फ्लाईओवर और 101 स्काईवॉक-क्या खत्म होगा IT सिटी का जाम?
Gold Silver Rate Today: सोना ₹1.50 लाख पार, चांदी में गिरावट-जानिए मुंबई, दिल्ली, चेन्नई के रेट?