हरियाणा में बिना लाइसेंस कोविड का इलाज किया तो खैर नहीं, रेलवे ने देशभर में 64000 बेड तैयार किए

Published : Apr 29, 2021, 08:57 AM ISTUpdated : Apr 29, 2021, 02:58 PM IST
हरियाणा में बिना लाइसेंस कोविड का इलाज किया तो खैर नहीं, रेलवे ने देशभर में 64000 बेड तैयार किए

सार

देश में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने विभिन्न राज्य कड़ाई बरत रहे हैं। कुछ राज्यों में टोटल लॉकडाउन लगा हुआ है, तो कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू और धारा 144 लगाकर संक्रमण को फैलने से रोकने की कोशिशें जारी हैं। उत्तर प्रदेश में वीकली लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई है। झारखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। वहीं,1 मई से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के महाअभियान की भी विभिन्न राज्यों ने तैयारियां कर ली हैं।

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने विभिन्न राज्य कड़ाई बरत रहे हैं। कुछ राज्यों में टोटल लॉकडाउन लगा हुआ है, तो कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू और धारा 144 लगाकर संक्रमण को फैलने से रोकने की कोशिशें जारी हैं। उत्तर प्रदेश में वीकली लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई है। झारखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। वहीं,1 मई से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के महाअभियान की भी विभिन्न राज्यों ने तैयारियां कर ली हैं।

जानिए संक्रमण को रोकने विभिन्न राज्यों के एक्शन प्लान

  • हरियाणा के छोटे अस्पतालों को चेतावनी-मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा-प्रदेश के छोटे अस्पताल बिना अनुमति के कोविड मरीजों को भर्ती नहीं करेंगे। अगर कोई बिना लाइसेंस के ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। खासकर छोटे अस्पताल जो सामान्य बीमारियों का इलाज करते हैं वे भी कोविड का इलाज करने लगे हैं।
  • लेडी हॉर्डिंग हॉस्पिटल में बेड: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को  लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की विजिट की। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में यहां 400 से ज्यादा बेड शुरू होंगे। ये ऑक्सीजन सपोर्टेड होंगे और अधिकांश पर वेंटिलेटर की सुविधा होगी। मैंने इनका खुद निरीक्षण किया है। मुझे आश्वासन मिला है कि हफ्ते के अंदर ये बेड शुरू हो जाएंगे। ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में पहले भी था और अब तो इसे और भी बढ़ाया गया है। लोगों को ऑक्सीजन के बारे में सही ज्ञान आवश्यक है। जिसे जरूरत है उसे ऑक्सीजन मिलनी चाहिए। अपने आप अस्पताल न भागें। डॉक्टर कहते हैं कि अस्पताल में रहने की जरूरत है तो जरूर जाएं।
  • मध्य प्रदेश: मंत्री विश्वास सारंग ने कहा-1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए हम तैयार हैं। अस्पतालों में भीड़ है इसलिए आंगनवाड़ी, पंचायत भवन और स्कूल के भवन में वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसकी ट्रेनिंग कल हुई। हमने सीरम इंस्टीट्यूट को 45 लाख डोज़ का आर्डर दिया है।
  • रेलवे ने बनाए आइसोलेश कोच: मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में उपयोग के लिए रेलवे ने 22 अतिरिक्त कोविड केयर कोच तैनात किए हैं। भारत के विभिन्न हिस्सों में अब 191 आइसोलेशन कोच इस्तेमाल में हैं। इन आइसोलेशन कोचों में अब तक 2990 कोविड केयर बेड उपलब्ध हैं। राज्यों द्वारा उपयोग के लिए रेलवे ने लगभग 64000 बेड तैयार किए हैं।
  • केंद्रीय मंत्री ने कहा: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा-हमारा सबसे बड़ा हथियार कोविड अनुरूप व्यवहार है। मास्क से बड़ा कोई हथियार नहीं है। जो मर्जी हो करें लेकिन कोविड अनुरूप व्यवहार मत भूलिये। दो गज की दूरी को मत भूलिये और थोड़े भी लक्षण हैं, तो टेस्ट जरूर कराएं।
  • उत्तरप्रदेश: यहां शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है 
  • उत्तराखंड: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा-प्रदेश में कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए चारधाम की यात्रा को स्थगित किया जाता है। केवल पुजारी ही वहां पूजा कर सकते हैं। पूरे देश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा को अभी के लिए बंद किया जाता है।
  • झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया-कोरोना की स्थिति को देखते हुए 'स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह' की अवधि को बढ़ाने का फैसला किया है। इसे 6 मई सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ाया जाएगा। दिशानिर्देशों में कुछ बदलाव किए गए हैं। जो दुकानें पहले 8 बजे तक खुली थी, अब वे 2 बजे तक खुली रहेंगी।
  • हरियाणा: कोविड के बढ़ते मामलों के चलते लगाई गई पाबंदियों का उल्लंघन करने पर अंबाला पुलिस द्वारा सख़्त कार्रवाई की जा रही है। हामिद अख्तर एसपी अंबाला ने बताया, "रेलवे रोड के सामने शराब का ठेका निर्धारित समय के बाद भी खुला था और शराब बेच रहे थे। 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।"
  • मध्य प्रदेश: संक्रमण की चेन को तोड़ने मध्य प्रदेश में 10 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। जहां संक्रमण दर 10% से अधिक है, वहां 10 दिन का सख्त लॉकडाउन रहेगा।
  • पुणे: 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए शुरू हो रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए पुणे को आज कोवैक्सीन की 25 हजार डोज मिल जाएंगी।
  • बता दें कि पिछले 24 घंटे में एक बार फिर रिकॉर्ड 3,79,164 नए केस आए। इनमें अब तक कि सबसे अधिक 3,646 मौतें हुईं। यह अच्छी बात है कि संक्रमण की स्पीड के साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़ती जा रही है। एक दिन में 2,70,202 लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को 2,62,039 लोग ठीक हुए थे। अब तक कुल 1,50,78,276 लोग रिकवर हो चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,44,71,979 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,68,190 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,00,20,648 हो गया है।

#COVID19 pic.twitter.com/wAzo6MHKw9

#COVID19 pic.twitter.com/C7sjckWNnw

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LPG Gas Crisis : सूरत में गैस संकट से मजदूरों का पलायन!
Premium Petrol Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, जानें आपके शहर का ताजा रेट