COVID UPDATE: मशहूर कवि कुंवर बेचैन का निधन, 2 हफ्ते से लगातार बढ़ीं मौतें, लेकिन 2.70 लाख ने जीती लड़ाई

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने भारत में हाहाकार मचा रखा है। पिछले 24 घंटे में एक बार फिर रिकॉर्ड 3.80 लाख नए केस आए। इनमें अब तक कि सबसे अधिक 3,646 मौतें हुईं। यह अच्छी बात है कि संक्रमण की स्पीड के साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़ती जा रही है। एक दिन में 2.70 लाख लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को 2.62 लाख लोग ठीक हुए थे। अगर एक दिन में हजार मौतों की बात करें, तो 13 से 19 अप्रैल तक 1000 से अधिक, 20 से 26 अप्रैल तक 2000 से अधिक और 27 अप्रैल से मौतों की संख्या 3000 क्रॉस कर चुकी है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 29, 2021 2:47 AM IST / Updated: Apr 29 2021, 02:48 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने की जा रही कोशिशों के बावजूद रोज केस बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमण की दूसरी लहर ने भारत में हाहाकार मचा रखा है। पिछले 24 घंटे में एक बार फिर रिकॉर्ड 3,79,164 नए केस आए। इनमें अब तक कि सबसे अधिक 3,646 मौतें हुईं। यह अच्छी बात है कि संक्रमण की स्पीड के साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़ती जा रही है। एक दिन में 2,70,202 लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को 2,62,039 लोग ठीक हुए थे। अब तक कुल 1,50,78,276 लोग रिकवर हो चुके हैं। अगर एक दिन में हजार मौतों की बात करें, तो 13 से 19 अप्रैल तक 1000 से अधिक, 20 से 26 अप्रैल तक 2000 से अधिक और 27 अप्रैल से मौतों की संख्या 3000 क्रॉस कर चुकी है।

देश में अब तक 2,04,812 लोग कोरोना का शिकार हो चुके हैं। इस समय देश में 30,77,121 एक्टिव केस हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,44,71,979 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,68,190 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,00,20,648 हो गया है।

दिनभर का घटनाक्रम

ऐसे बढ़ता गया मौत का आंकड़ा
अप्रैल का महीना संक्रमण की रफ्तार बढ़ाने वाला रहा। अगर पिछले 2 हफ्तों का आंकड़ा देखें, तो 13 अप्रैल के बाद मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता गया। रोज 100 से अधिक मौतों की संख्या बढ़ती गई। हालांकि इस दौरान दो बार केस कम हुए 19 अप्रैल को 18 अप्रैल की तुलना में। 18 अप्रैल को 2,73,802 केस मिले थे, जबकि 19 अप्रैल को 2,59,167 केस। 26 अप्रैल को भी केस कम हुए थे। 25 अप्रैल को 3,54,653 केस आए थे, जबकि 26 अप्रैल को 3,19,315 केस मिले थे।

 

दुनिया में कोरोना की स्थिति, अमेरिका के बाद भारत का नंबर
अगर पूरी दुनिया की बात करें, तो अमेरिका के बाद भारत का नंबर आता है। अमेरिका में अब तक 32,983,695 केस मिल चुके हैं, जबकि की 588,337 मौत हो चुकी है। भारत में अब तक 18,368,096  केस मिले चुके है, जबकि 204,812 की मौत हो चुकी है। भारत के बाद तीसरे नंबर पर ब्राजील है। यहां अब तक 14,523,807 केस मिल चुके हैं, जबकि की 398,343 मौत हो चुकी है।

 

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

Share this article
click me!