कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन की तरह बच्चे को जेल के कपड़े पहनाने पर मुसीबत में फंसे पैरेंट्स

Published : Jul 03, 2024, 09:18 PM IST
Kannada superstar Darshan

सार

कर्नाटक में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक माता पिता ने अपने बच्चे को जेल के कपड़े पहना रखे हैं। इस तस्वीर के कारण बच्चे के माता पिता अब मुसीबत में फंस गए हैं।

बेंगलुरु. एक बच्चे को उसके माता पिता ने जेल की तरह सफेद कपड़े पहना दिये और उसकी ड्रेस पर जेल में बंद कन्नड़ अभिनेता दर्शन का कैदी नंबर लिख दिया। माता पिता ने ये फोटो वाहवाही लूटने के लिए शेयर किया था। लेकिन वही फोटो अब उनके लिए मुसीबत बन गया है।

ये है पूरा मामला

कन्नड़ एक्टर दर्शन रेणुका स्वामी मर्डर केस में 4 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं। इसी बीच एक दंपत्ति ने अपने बच्चे को सफेद रंग की जेल की पोशाख पहना दी और बच्चे के कपड़े पर कन्नड़ एक्टर दर्शन का कैदी नंबर लिख दिया। ये सब बच्चे के माता पिता ने अपने बच्चे को दर्शन की तरह दिखाने के लिए किया था। लेकिन उनकी ये छोटी सी गलती उनके लिए मुसीबत बनकर खड़ी हो गई है। उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसका जवाब देना उन्हें भारी पड़ रहा है।

कैदी नंबर 6106 लिखा

बच्चे को उसके माता पिता ने सफेद रंग की कैदी वाली ड्रेस पहनाई और उस पर 6106 कैदी नंबर लिख दिया। यही नंबर कैदी दर्शन का नंबर भी है। चूंकि उन्होंने एक नवजात बच्चे का फोटोशूट कर कैदी नंबर लिख दिया था। इस कारण राज्य बाल अधिकार संस्था एक्टिव हो गई और बच्चे के माता पिता को नोटिस थमा दिया है। इसी के साथ पुलिस को दंपत्ति को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें : Hathras Hadsa: सीएम योगी का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे हादसे की जांच

जेल में बंद है अभिनेता

आपको बतादें कि कन्नड़ के सुपरस्टार दर्शन फिलहाल जेल में बंद हैं। एक दंपत्ति ने अपने बच्चे को सफेद ड्रेस पहनाई और उस ड्रेस पर दर्शन का कैदी नंबर लिख दिया। ये फोटो वायरल होने के बाद कर्नाटक राज्य बाल आयोग ने मामला संज्ञान में लिया और ऐसा करने वाले माता पिता का पता लगाने के लिए पुलिस को निर्देश दिया है। आयोग के सदस्य शशिधर कोसांबे ने कहा कि बच्ची का इस तरह से फोटो शूट निंदनीय है और इसलिए मामले का संज्ञान लिया गया है। वे बोले क फोटो शूट कराने वालों का पता लगाया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : हाथरस वाले बाबा की जानिये सच्चाई, यौन शोषण के लगे आरोप, नौकरी से भी निकाला

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन हैं वो 4 कांग्रेसी, जिन्होंने विदेशी गेस्ट के सामने नीलाम कर दी देश की इज्जत
AI Summit 2026: टॉपलेस होकर हंगामा कर रहे कांग्रेसियों को जनता ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, Watch Video