देश में 43 दिन में पहली बार एक्टिव केस 20 लाख से कम हुए, 29 राज्यों में अब हर दिन 5000 से कम केस आ रहे

Published : Jun 01, 2021, 04:30 PM ISTUpdated : Jun 01, 2021, 04:32 PM IST
देश में 43 दिन में पहली बार एक्टिव केस 20 लाख से कम हुए, 29 राज्यों में अब हर दिन 5000 से कम केस आ रहे

सार

कोरोना की मार झेल रहे भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब देश में 29 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं जहां प्रतिदिन 5000 से कम मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस भी 1.3 लाख कम हुए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी। 

नई दिल्ली. कोरोना की मार झेल रहे भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब देश में 29 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं जहां प्रतिदिन 5000 से कम मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस भी 1.3 लाख कम हुए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी। आईए जानते हैं स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें...

- देश में 29 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं जहां प्रतिदिन 5000 से कम मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 
- 8 अप्रैल से 4 मई के बीच देश में 531 ऐसे जिले थे, जहां प्रतिदिन 100 से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे थे। ऐसे जिले अब 295 रह गए हैं।
- पिछले 24 घंटे में 1,27,000  केस सामने आए हैं। 28 मई के बाद देश में 2 लाख से कम मामले सामने आ रहे हैं। यानी देश में संक्रमण कम हो रहा है। 
- पिछले 24 घंटे में देश में पॉजिटिविटी रेट 6.62% दर्ज की गई है। देश में 34 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट में लगातार कमी दर्ज की जा रही है।
- 16-22 फरवरी के बीच प्रतिदिन देश में 7.7 लाख टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे थे। अब हम लगभग 20 लाख टेस्ट प्रतिदिन कर रहे हैं।
- 3 मई को देश में एक्टिव केस 17.13% थे अब वह सिर्फ 6.73% रह गए हैं।
- देश में अब रोज आ रहे मामले की तुलना में ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं। अब रिकवरी रेट 92% हो गया है। 
- देश में अब 18.9 लाख एक्टिव केस हैं। 10 मई को 37 लाख थे। यह 43 दिन में पहली बार हुआ है, जब एक्टिव केस 20 लाख से कम हुए हैं।  
- अब तक देश में वैक्सीन की 21.60 करोड़ डोज लगी हैं। 

देश में वैक्सीन की कमी नहीं 
आईसीएमआर के वैज्ञानिक बलराम भार्गव ने बताया, देश में वैक्सीन की कमी नहीं है। जुलाई-अगस्त तक देश में हर रोज 1 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा सकेगी। हमें विश्वास है कि पूरे देश का वैक्सीनेशन दिसंबर तक हो जाएगा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

UP Election 2027: कांग्रेस की 150 सीटों पर अड़ी, सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, अखिलेश-राहुल क्या करेंगे?
Russia Supports India UNSC Seat: UNGA में भारत का समर्थन, देखिए लावरोव ने क्या कहा?