पांच राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से सक्रिय मामलों में तेजी, 24 घंटों में 188 मौत

Published : Mar 17, 2021, 03:43 PM ISTUpdated : Mar 17, 2021, 04:05 PM IST
पांच राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से सक्रिय मामलों में तेजी, 24 घंटों में 188 मौत

सार

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलाडु से प्रतिदिन कोरोना के नए केस की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में कुल 28,903 नए मामलों में से 71.10 प्रतिशत इन्‍हीं राज्‍यों से दर्ज किए गए। नए मामलों में 83.91 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और केरल से हैं।

नई दिल्ली. महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलाडु से प्रतिदिन कोरोना के नए केस की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में कुल 28,903 नए मामलों में से 71.10 प्रतिशत इन्‍हीं राज्‍यों से दर्ज किए गए। नए मामलों में 83.91 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और केरल से हैं।

महाराष्ट्र में अकेले 61% केस 
अकेले महाराष्ट्र में 17,864 दैनिक नए मामलों का 61.8 प्रतिशत है। इसके बाद केरल में 1,970 और पंजाब में 1,463 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कुल सक्रिय मामले 2.34 लाख (2,34,406) है। 

भारत के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का हिस्सा 76.4 प्रतिशत है, जिसमें अकेले महाराष्ट्र का योगदान लगभग 60 प्रतिशत है। भारत में आज कुल रिकवरी 1,10,45,284 रही है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 96.56 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 188 मृत्‍यु दर्ज की गई 
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मृत्‍यु (87) और इसके बाद पंजाब में प्रतिदिन 38 तथा केरल में 15 मृत्‍यु दर्ज की गई हैं। पिछले 24 घंटों में 15 राज्यों से कोविड-19 के मामले में किसी की भी मृत्‍यु दर्ज नहीं की गई है। इन राज्‍यों में असम, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, मेघालय, दादर एवं नागर हवेली, नगालैंड, त्रिपुरा, लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), मणिपुर, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, और अरुणाचल प्रदेश हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया
ईरान एयरस्पेस बंद का बड़ा असर: एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट प्रभावित-जानें विकल्प