
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को आत्महत्या कर ली। वे 34 साल के थे। अचानक सुसाइड के चलते सोशल मीडिया पर मौत को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। लेकिन अब इस पर महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुंबई जोन 9 के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने कहा, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत फांसी लगने से हुई है।
डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने कहा, जाहिर तौर पर उनकी मौत फांसी लगने से हुई है। लेकिन पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण बता सकती है। हालांकि, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
फ्लेट में फांसी पर लटका मिला शव
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लेट पर फांसी से लटका मिला था। उनके नौकर ने मौत के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुशांत सिंह की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने सोमवार को फ्लेट से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी थी।
क्या है मौत की वजह?
बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के घर से स्ट्रेस की कुछ दवाएं मिली हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि तनाव के चलते सुशांत ने यह कदम उठाया है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.