
मुंबई. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे का नाम लिए बिना भाजपा लगातार सुशांत केस में निशाना साध रही है। इस बीच एक टीवी इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने साफ कर दिया है कि उनका आदित्य ठाकरे से क्या संबंध है। रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि आदित्य ठाकरे के साथ उनका कोई संबंध नहीं है।
क्यों जोड़ा गया नाम?
रिया ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा, वो आदित्य ठाकरे को नहीं जानती हैं। रिया कहती हैं कि मेरी दोस्त अनाया उदास के नाम को AU नाम से कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव कर रखा है जिसे आदित्य उद्धव बताया जा रहा है।
आदित्य ठाकरे का ट्विटर बायो क्या है?
आदित्य ठाकरे में ट्विटर बायो में उन्होंने खुद को युवा सेना का अध्यक्ष, मुंबई डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन का अध्यक्ष बताया है।
शिवसेना के पोस्टर से आदित्य ठाकरे थे गायब
राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान शिवसेना ने मुंबई में पोस्टर लगाए थे। इन पोस्टर में आदित्य ठाकरे की तस्वीर गायब थी, जिसे लेकर महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हुई थी।
भाजपा लगा चुकी है बड़ा आरोप
भाजपा नेता नारायण राणे ने सुशांत केस में जांच के दौरान किसी को बचाने की कोशिश का आरोप लगाया है। अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर आदित्य ठाकरे ने सफाई दी है कि महाराष्ट्र सरकार की सफलता और लोकप्रियता से परेशान होकर सुशांत सिंह की मौत को लेकर गंदी राजनीति की जा रही है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.