Published : Feb 13, 2023, 12:49 PM ISTUpdated : Feb 13, 2023, 12:54 PM IST
बेंगलुरु में एयरो इंडिया (Aero India 2023) शुरू हो गया है। PM नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने एयर शो देखा, जिसमें सुखोई व तेजस जैसे लड़ाकू विमानों और प्रचंड व LUH जैसे हेलिकॉप्टरों ने दम दिखाया। फोटो: ए वीरमणि, कन्नड़प्रभा
एयरो इंडिया 2023 में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तस्वीर में सुखोई एमकेआई 30 विमान भारत द्वारा तैयार किए गए अवाक्स विमान के साथ उड़ान भर रहे हैं।
210
एयरो इंडिया 2023 में भारतीय वायु सेना के फाइटर जेट्स हैरतअंगेज करतब दिखा रहे हैं। एयर शो के दौरान किए जाने वाले इस प्रदर्शन का मकसद यह दिखाना है कि हमारे फाइटर पायलट कितने अधिक सक्षम हैं।
310
एयरो इंडिया 2023 में अटैक हेलिकॉप्टर प्रचंड का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसे भारत सरकार की कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है।
410
प्रचंड दुनिया के सबसे ताकतवर अटैक हेलिकॉप्टरों में से एक है। हल्का वजन होने के चलते इसे हिमालय के अधिक ऊंचे रणक्षेत्र में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
510
दुश्मन के ठिकानों को तबाह करना हो या जमीन पर मौजूद अपने सैनिकों को क्लोज एयर सपोर्ट देना, अटैक हेलिकॉप्टर जंग के मैदान में बहुत काम आते हैं।
610
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी उत्साह से एयर शो देखा। इस दौरान उन्होंने प्रचंड हेलिकॉप्टर द्वारा किए गए हैरतअंगेज करतब को देखकर ताली बजाई।
710
एयरो इंडिया 2023 में भारतीय वायुसेना के अटैक हेलिकॉप्टर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के पास प्रचंड और अपाचे जैसे ताकतवर अटैक हेलिकॉप्टर हैं।
810
इस तस्वीर में दिख रहा विमान सुखोई एमकेआई 30 है। एयर शो के लिए यह रनवे से टेकऑफ कर रहा है।
910
इस तस्वीर में दिख रहे विमान त्रिशूल फॉर्मेशन में उड़ान भर रहे हैं। इस फॉर्मेशन में तीन विमान उड़ान भरते हैं। एक विमान सीधे ऊपर की ओर उड़ता है और दो विमान एक-दूसरे के विपरीत दिशा में मुड़ जाते हैं।
1010
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने सूर्य किरण एयरोबैटिक्स टीम ने करतब दिखाए। प्रधानमंत्री ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.