रात 02 बजे-16 दिन और बॉडी के 35 टुकड़े, प्यार के लिए परिवार से लड़ने वाली लड़की को प्रेमी ने दी भयानक मौत

Published : Nov 14, 2022, 02:53 PM ISTUpdated : Nov 14, 2022, 03:40 PM IST
रात 02 बजे-16 दिन और बॉडी के 35 टुकड़े, प्यार के लिए परिवार से लड़ने वाली लड़की को प्रेमी ने दी भयानक मौत

सार

आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या गला घोंटकर की थी। इसके बाद उसने आरी से शव के 35 टुकड़े किए और उन्हें फ्रीज में डाल दिया। वह आधी रात को शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने जाता था।

नई दिल्ली। प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला के लिए 26 साल की श्रद्धा ने परिवार छोड़ दिया था। वह मुंबई छोड़कर दिल्ली में रहने लगी थी। दोनों लिव इन में रह रहे थे। इस दौरान श्रद्धा आफताब पर विवाह करने के लिए दवाब बना रही थी। इसके चलते दोनों के बीच झगड़ा भी होता था। 

इसी झगड़े में आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी और आरी से शव के टुकड़े-टुकड़े कर ठिकाने लगा दिया। हत्या 18 मई 2022 को की गई थी। श्रद्धा के परिजनों द्वारा 8 नवंबर को बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आफताब से पूछताछ की, जिससे सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शव काटने के लिए खरीदी छोटी आरी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आफताब ने श्रद्धा के शव को बेहद शातिराना तरीके से ठिकाने लगाया था। आफताब को डर था कि शव को ठिकाने लगाने के लिए ले जाने के दौरान वह पकड़ा जा सकता है। इसके लिए उसने शव को टुकड़े-टुकड़े करने का फैसला किया। उसने छोटी आरी खरीदी और शव के 35 टुकड़े कर दिए। 

शव रखने के लिए खरीदा फ्रिज
शव के टुकड़ों को खराब होने से बचाने के लिए आफताब ने 300 लीटर का फ्रिज खरीदा। उसके बाद उसने शव के टुकड़ों को फ्रीज में रख दिया। आफताब शव के टुकड़ों को दिल्ली के छतरपुर के पास के जंगली इलाके में फेंकना शुरू किया। वह आधी रात को शव के टुकड़े लेकर निकलता था। फ्लैट से निकलते वक्त आफताब शव के टुकड़े को पॉलिथीन में रखकर ले जाता। फेंकते वक्त वह उसे पॉलिथीन ले निकाल देता था ताकि जानवर खा लें और शव का हिस्सा जल्द नष्ट हो जाए। उसे शव के सभी टुकड़ों को ठिकाने लगाने में 16 दिन लगे। आफताब शव ठिकाने लगाने के दौरान उसी फ्लैट में रहा। आफताब ने पुलिस को बताया कि वह शव के टुकड़ों से निकलने वाली दुर्गंध छिपाने के लिए अगरबत्ती जलाता था।

इस तरह पकड़ा गया आफताब
श्रद्धा ने अपने माता-पिता से संबंध तोड़ लिए थे। वह बात भी नहीं करती थी। श्रद्धा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती थी। परिजनों को सोशल मीडिया के जरिए ही श्रद्धा के हालचाल का पता चलता था। कई महीने तक श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर कोई नई तस्वीर पोस्ट नहीं की तो परिजनों को किसी अनहोनी का शक हुआ। इसी दौरान श्रद्धा के एक दोस्त ने उसके लापता होने की जानकारी परिजनों को दी।

यह भी पढ़ें- Chhawla Rape Case: पूर्व CJI यूयू ललित ने बताया- क्यों लिया गया तीनों दोषियों को रिहा करने का फैसला

परिजन दिल्ली आए और श्रद्धा के फ्लैट पर गए। फ्लैट में ताला लगा था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आफताब को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। आफताब ने पुलिस से कहा कि श्रद्धा काफी समय पहले ही उसे छोड़कर चली गई है। अब वह उसके साथ नहीं रहती है। पुलिस ने जब सख्ति से पूछताछ की तो आफताब ने उसकी हत्या की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस आफताब को लेकर उन जगहों पर गई जहां उसने शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया था। सोमवार को पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बरामद हुए अवशेष का डीएनए टेस्ट कराएगी ताकि पता चले कि वह श्रद्धा के शव का हिस्सा है या नहीं।

यह भी पढ़ें- IPS ऑफिसर ने पूरा किया आयरनमैन ट्रायथलॉन रेस, आठ महीने पहले कैंसर को दी थी मात

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके