दिल्ली हिंसा: दीप सिद्धू के बाद एक और आरोपी गिरफ्तार, होशियारपुर से पकड़ा गया इकबाल सिंह

Published : Feb 10, 2021, 12:17 PM IST
दिल्ली हिंसा: दीप सिद्धू के बाद एक और आरोपी गिरफ्तार, होशियारपुर से पकड़ा गया इकबाल सिंह

सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 26 जनवरी के दिल्ली हिंसा मामले के एक अन्य आरोपी इकबाल सिंह को मंगलवार देर रात पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपए का इनाम रखा गया था। इकबाल से पहले दिल्ली पुलिस सेल ने पंजाबी अभिनेता से एक्टिविस्ट बने दीप सिद्धू को चंडीगढ़ और अंबाला के पास से गिरफ्तार किया।  

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 26 जनवरी के दिल्ली हिंसा मामले के एक अन्य आरोपी इकबाल सिंह को मंगलवार देर रात पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपए का इनाम रखा गया था। इकबाल से पहले दिल्ली पुलिस सेल ने पंजाबी अभिनेता से एक्टिविस्ट बने दीप सिद्धू को चंडीगढ़ और अंबाला के पास से गिरफ्तार किया।

सीसीटीवी के जरिए 42 लोगों की पहचान की गई
दीप सिद्धू पर 1 लाख रुपए का इनाम था। दिल्ली पुलिस ने लाल किले में हुई हिंसा में शामिल कथित दंगाइयों की तस्वीरें जारी की थीं। पुलिस ने फेशियल एनालिटिक्स का इस्तेमाल करते हुए संदिग्धों की पहचान की। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज की मदद से लगभग 42 लोगों की पहचान की गई, जबकि व्हाट्सएप वीडियो से 20 संदिग्धों की पहचान की गई। 

दीप सिद्धू को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने 10 दिन की रिमांड मांगी। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।   

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

दिल्ली मेट्रो का बड़ा बदलाव: इन 10 स्टेशनों पर मिलेगी बाइक टैक्सी, ऑटो और कैब
निशा वर्मा कौन हैं? पुरुष प्रेग्नेंसी पर उनका जवाब क्यों हो रहा वायरल?