भारत के बाद अमेरिका में भी लगेगा Tiktok और WeChat पर प्रतिबंध, 20 सितंबर से होंगे बंद

Published : Sep 18, 2020, 07:15 PM ISTUpdated : Sep 18, 2020, 07:24 PM IST
भारत के बाद अमेरिका में भी लगेगा Tiktok और WeChat पर प्रतिबंध, 20 सितंबर से होंगे बंद

सार

अमेरिकी न्यूज़ एजेंसी एएफपी के मुताबिक, अमेरिका रविवार से TikTok और WeChat एप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। एजेंसी के अनुसार इसको लेकर ट्रंप सरकार जल्द आदेश जारी करने वाली है।  

वाशिंगटन. अमेरिकी न्यूज़ एजेंसी एएफपी के मुताबिक, अमेरिका रविवार से TikTok और WeChat एप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। एजेंसी के अनुसार इसको लेकर ट्रंप सरकार जल्द आदेश जारी करने वाली है।

अमेरिकी वाणिज्य विभाग आज एक आदेश जारी करने की योजना बना रहा है जो अमेरिका में लोगों को 20 सितंबर से चीनी स्वामित्व वाले वीडियो-शेयरिंग ऐप TikTok और मैसेजिंग ऐप WeChat डाउनलोड करने से रोक देगा। अमेरिका में टिकटॉक के करीब 100 मिलियन यानी 10 करोड़ यूजर्स हैं। मालूम हो कि भारत चीन सीमा विवाद के बीच मोदी सरकार ने कुछ दिन पहले ही भारत में टिकटॉक पर बैन लगाया था।

भारत भी लगा चुका है tiktok समेत 59 एप्स पर प्रतिबंध

भारत - चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए चीन के 59 एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार ने इन चीनी एप्स पर आईटी एक्ट 2000 के हवाला देते हुए बैन लगाया है और दलील दी थी कि चीन भारतीय डेटा हैक कर सकता है।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

IRS Officer Daughter Case: 4-लेयर सिक्योरिटी फेल, पूर्व नौकर ने कैसे रचा खौफनाक प्लान? जानें सच
West Bengal Elections 2026: हर 5वें कैंडिडेट पर गंभीर केस, मैदान में 629 करोड़पति-ADR की चौंकाने वाली रिपोर्ट