Monsoon Session : क्या है विपक्ष का प्लान, सर्वदलीय बैठक के बाद Gaurav Gogoi ने गिनाए मुद्दे

Monsoon Session : क्या है विपक्ष का प्लान, सर्वदलीय बैठक के बाद Gaurav Gogoi ने गिनाए मुद्दे

Gaurav Shukla   | ANI
Published : Jul 20, 2025, 05:44 PM IST

सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने साफ कर दिया कि मानसून सत्र के दौरान सरकार से कई मुद्दों पर जवाब मांगा जाएगा। इसमें पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर भी शामिल है। 

मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में तमाम नेताओं ने भाग लिया। इसके बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि काफी समय बीत चुका है और सरकार को अपनी चूक के ऊपर अपनी बात रखनी होगी। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी बातचीत की और कहा कि युद्ध के लिए हमने अपनी सेनाओं को पूरा समर्थन दिया। इसके बाद जो कुछ भी हुआ उस पर पीएम मोदी को जानकारी देनी चाहिए। जो बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आ रहे हैं वे कहीं न कहीं भारत की गरिमा और सेना के शौर्य पर सवाल उठाता है। चुनाव आयोग विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ वार्तालाप करने से भी हिचकिचा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षा और विदेश नीति पर बात रखना बहुत जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में कुछ ही महीनों में शांति बहाल हो जाएगी लेकिन लगभग 2.5 वर्ष हो चुके हैं और वहां अभी तक शांति स्थापित नहीं हुई है। 
 

03:58कुलदीप सेंगर जमानत मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा – ‘इस अपराधी को किसी केस में जमानत न मिले!’
03:04Aravalli Hills Case : अरावली पर SC ने अपने ही फैसले पर लगाई रोक, पूछे 5 सवाल
07:51Unnao Case: SC ने कुलदीप सेंगर को नोटिस जारी किया, जानिए क्यों रोकी जमानत?
03:06Delhi–NCR में इतना घना कोहरा क्यों? वो वजह कोई नहीं बता रहा!
07:3929 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: दिल्ली में घना कोहरा बन गया मुसीबत, टेंशन दे गई ये एडवाइजरी
03:04Train Accident Breaking: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, मचा हाहाकार | Andhra Pradesh
05:57दिग्विजय सिंह ने PM मोदी की पुरानी तस्वीर क्यों शेयर की?
03:1331 दिसंबर तक ये 4 काम जरूर करें, वरना होगा बड़ा नुकसान!
06:33ओडिशा में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन | क्या हुआ 1 करोड़ के इनामी Ganesh Uike के साथ?
03:3127 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: PM मोदी का बड़ा प्लान, उत्तर भारत में आफ़त की ठंड
Read more