अहमदाबाद वेस्ट लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, दिनेशभाई मकवाना की भारी अंतर से जीत

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात की अहमदाबाद पश्चिम सीट पर दिनेशभाई मकवाना को मैदान में उतारा। उन्होंने कांग्रेस के भरत मकवाना को बड़े अंतर से हरा दिया है। 

Satyam Bhardwaj | Published : Jun 2, 2024 9:47 AM IST / Updated: Jun 04 2024, 09:16 PM IST

AHMEDABAD WEST Lok Sabha Election Result 2024 : लोकसभा इलेक्शन 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात की अहमदाबाद पश्चिम सीट (Ahmedabad West) पर दिनेशभाई मकवाना (Dineshbhai Makwana) को टिकट देकर भरोसा जताया था। जिस पर खरे उतरते हुए उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी भरत मकवाना (Bharat Makwana) को करारी हार मिली है। उनकी जीत के बाद समर्थकों का जोश हाई है। सभी ने नाच-गाकर जश्न मनाया है। दिनेशभाई ने जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही है।

अहमदाबाद वेस्ट लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

Latest Videos

- डॉ. किरीट पी सोलंकी ने 2019 में अहमदबाद वेस्ट सीट पर जीत दर्ज की थी

- बीजेपी प्रत्याशी सोलंकी ने 2019 में अपनी कुल प्रॉपर्टी 8 करोड़ रु. दिखाई थी

- 2019 में डॉ किरीट को 641622, कांग्रेस के राजू परमार को 320076 वोट मिले

- 2014 में अहमदाबाद वेस्ट सीट पर डॉ. किरीट पी. सोलंकी ने कमल खिलाया था

- सोलंकी ने 2014 में अपनी प्रॉपर्टी 3 करोड़, जबकि कर्जा 2 लाख शो किया था

- 2014 में बीजेपी को 617104, कांग्रेस के ईश्वरबाही को 296793 वोट मिले

- 2009 में बीजेपी के डॉ किरीट पी सोलंकी ने सीट पर कब्जा किया था

- सोलंकी ने 2009 में अपनी संपत्ति 2 करोड़, कर्जा 2 लाख का शो किया था

नोट : अहमदाबाद पश्चिम संसदीय चुनाव 2019 में 1643317 वोटर थे, जबकि 2014 में वोटर्स की संख्या 1534400 थी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. किरीट पी. सोलंकी 2019 में सांसद बने। उन्हें 641622 वोट मिला। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार राजू परमार को 320076 वोट मिला था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में अहमदाबाद पश्चिम सीट पर बीजेपी का कमल खिला था। डॉ. किरीट पी सोलंकी 617104 वोट पाकर सांसद बने और कांग्रेस को हराया। ईश्वरबाही धनाभाई मकवाना को 296793 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts