
नई दिल्ली. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा सोनिया गांधी ने चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। जिनमें संगत सिंह, सुखविंदर सिंह, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा का नाम शामिल है। इससे पहले सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष थे।
सिद्धू ने जाखड़ से की थी मुलाकात
शनिवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने सुनील जाखड़ से उनके आवास पर मुलाकात की थी और उन्हें अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक बताया था। उन्होंने कई अन्य पार्टी विधायकों और मंत्रियों से भी मुलाकात की थी।
क्यों लिया गया फैसला
दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए थे। विधानसभा चुनाव के पहले दोनों नेताओं के बीच तल्खी से पार्टी को नुकसान हो रहा था। शीर्ष नेतृत्व ने बीते दिनों दोनों नेताओं को बुलाया भी था और उनकी समस्याएं भी सुनी लेकिन तत्काल कोई हल नहीं निकल सका था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.