Air India Bomb Threat: शौचालय में मिला ऐसा सामान कि मुंबई लौटी न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट

Published : Mar 10, 2025, 01:49 PM ISTUpdated : Mar 10, 2025, 02:00 PM IST
Air India Express

सार

मुंबई-न्यूयॉर्क एयर इंडिया फ्लाइट (Air India Flight) में बम की धमकी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग। विमान की जांच जारी, यात्रियों को होटल में ठहराया गया।

Air India Flight Return: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को सुरक्षा संबंधी खतरे के चलते उड़ान भरने के बाद मुंबई लौटना पड़ा है। सुरक्षा एजेंसियां विमान की जांच कर रहीं हैं। यात्रियों को विमान के फिर से उड़ान भरने तक के लिए इंतजार करने की जगह दी गई है।

एयर इंडिया की फ्लाइट AI119 ने 10 मार्च 2025 को सुबह 10.25 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विमान के शौचालय में एक नोट मिला था। इसमें बम धमाके की धमकी दी गई थी।

इस घटना को लेकर एयर इंडिया ने कहा, "10 मार्च 2025 को मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने वाले विमान एआई119 में सुरक्षा खतरे का पता चला। उस समय विमान हवा में था। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस मुंबई ले जाया गया। विमान ने सुरक्षित तरीके से मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह 10:25 बजे लैंडिंग की। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विमान की जांच की जा रही है। एयर इंडिया अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है।"

एयर इंडिया ने विमान के यात्रियों को होटल में ठहराया

एयर इंडिया की यह फ्लाइट अब 11 मार्च को सुबह 5 बजे उड़ान भरेगी। सभी यात्रियों को होटल में ठहराया गया है। उन्हें खाना और अन्य जरूरी सामान दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी विमान की जांच कर रहे हैं। पता लगाया जा रहा है कि विमान में कोई विस्फोटक तो नहीं छिपाया गया है। इस Boeing 777-300 ER विमान में 322 लोग सवार थे। इनमें चालक दल के 19 लोग सवार हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत आने वाले हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! जानें कब
DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO ने एक साथ 16 पेलोड स्पेस में भेजे