गणतंत्र दिवस: Air India ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, कही ये बड़ी बात

Published : Jan 15, 2025, 03:22 PM ISTUpdated : Jan 15, 2025, 03:24 PM IST
air india express flight discount

सार

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली एयरपोर्ट कुछ समय के लिए बंद रहेगा। एयर इंडिया ने यात्रियों को यात्रा से पहले फ्लाइट की स्थिति जांचने की सलाह दी है। कोहरे के कारण भी उड़ाने प्रभावित हो सकती हैं।

नई दिल्ली। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के चलते दिल्ली का हवाई क्षेत्र कुछ समय के लिए विमानों के लिए बंद रहेगा। इसके चलते एयर इंडिया (Air India ) ने बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान दिल्ली आने-जाने वाले अपने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। इसमें यात्रियों से कहा है गया है कि वे अपने यात्रा समय में बफर बनाए रखें। एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की जांच कर लें।

 

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एयर इंडिया ने पोस्ट किया, "19 और 26 जनवरी 2025 को दिल्ली से या दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट्स, यात्रा के लिए अपने पास अधिक समय रखें। गणतंत्र दिवस के प्रतिबंधों के कारण एयरपोर्ट के लिए घर से निकलने से पहले फ्लाइट की स्थिति की जांच कर लें। अपने फ्लाइट की स्थिति जानने के लिए यहां क्लिक करें- http://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html. किसी भी अतिरिक्त सहायता के लिए कृपया हमारे संपर्क केंद्र से संपर्क करें।"

दिल्ली में छाए घने कोहरे के चलते भी एयर इंडिया ने जारी की थी एडवाइजरी

इससे पहले दिन में जारी एक अन्य एडवाइजरी में एयर इंडिया ने कहा था, "घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी खराब है। एयरपोर्ट पर भीड़ भी है। इसके चलते दिल्ली और कुछ अन्य शहरों में उड़ान परिचालन प्रभावित हो सकता है।"

दिल्ली में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया। इसके चलते एयरलाइन को यह एडवाइजरी जारी करनी पड़ी। दिल्ली में इन दिनों शीत लहर चल रही है। वायु प्रदूषण का स्तर रहने से कोहरे की स्थिति और अधिक गंभीर हो रही है। दिल्ली का AQI बहुत खराब बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार बुधवार सुबह 7 बजे दिल्ली में AQI 344 दर्ज किया गया। मंगलवार को इसी समय यह 252 था। CPCB के आंकड़ों के अनुसार, लोधी रोड में AQI 287 (IITM) और 291 (IMD) दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, कांपेंगे दुश्मन, नौसेना में शामिल हुए त्रिदेव

PREV

Recommended Stories

School Holiday Today: आज स्कूल खुले हैं या बंद? दिल्ली-यूपी से चेन्नई-केरल तक बड़ी अपडेट
7 दिसंबर 2025 की 8 तस्वीरों में देखें भारत की राजनीति में कहां क्या हुआ?