एयर इंडिया पेशाब कांड: 70 साल की कथक डांसर शिवना नारायण कोई छोटी हस्ती नहीं, पंडित बिरजू महाराज की शिष्या हैं

अमेरिका से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत टॉप अमेरिकी फाइनेंस कंपनी के बर्खास्त वाइस-प्रेसिडेंट शंकर मिश्रा द्वारा 70 वर्षीय मशहूर कथक डांसर शोवना नारायण पर पेशाब करने के मामले में हैरान करने वाला ट्वीस्ट आया है। क्या आपको पता है कौन हैं ये शोवना नारायण?

Amitabh Budholiya | Published : Jan 14, 2023 3:08 AM IST / Updated: Jan 14 2023, 08:41 AM IST

नई दिल्ली. अमेरिका से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत टॉप अमेरिकी फाइनेंस कंपनी के बर्खास्त वाइस-प्रेसिडेंट शंकर मिश्रा द्वारा 70 वर्षीय मशहूर कथक डांसर शोवना नारायण पर पेशाब करने के मामले में हैरान करने वाला ट्वीस्ट आया है। आरोपी शंकर मिश्रा के वकील ने कोर्ट में यह तर्क देकर कि पेशाब खुद महिला ने अपने ऊपर कर ली थी। इसे इनकॉन्टिनेंस(incontinence-संयम न रख पाने की दशा) करार दिया था। क्या आपको पता है कि शंकर शोवना कौन हैं?

Latest Videos

1. शंकर मिश्रा के वकील के कोर्ट में दिए तर्क से मशहूर कथक डांसर शोवना नारायण शॉक्ड हैं। उन्होंने मीडिया में सामने आकर कहा कि वे इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। ये अब तक का सबसे अजीब तर्क है। पेशाब करने या नहीं करने का किसी भी प्रोफेशन से कोई ताल्लुक नहीं है। 

2. दरअसल, शंकर मिश्रा के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया था कि शोवना ने खुद अपने ऊपर पेशाब कर ली थी। इसमें कहा गया कि महिला एक कथक डांसर हैं और 80 फीसदी कथक डांसर्स को इनकॉन्टिनेंस की समस्या होती है। यानी वे पेशाब रोक नहीं पाती हैं।

3.बता दें कि शोवना नारायण एक रिकॉग्नाइज्ड इंडियन कथक डांसर हैं। वे इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट सर्विस में आफिसर रही हैं। वे भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डांस प्रोग्राम्स देती आई हैं।

4. शोवना नारायण को कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म श्री(1992) से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवार्ड(1999) भी मिल चुका है। उन्होंने कथक महान कलाकार बिरजू महाराज की शिष्या हैं।

5. 17 फरवरी, 1949 को जन्मीं शोवना नारायण ने 4 साल की उम्र से कथक सीखना शुरू किया था। सबसे पहले उन्हें कोलकाता में साधना बोस और मुंबई में गुरु कुंदनलाल ने कथक की बारीकियां सिखाईं।

6. भारत में कथक पंडित बिरजू महाराज के बाद शोवना नारायण का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। प्रोफेशनल डांसर्स में दोनों आदर्श हैं।

7. पश्चिमी शास्त्रीय बैले-Western Classical Ballet, टैप डांस-Tap dance और स्पैनिश फ्लेमेंको-Spanish Flamenco जैसे डांस फार्म्स को कथक के फ्यूजन के लिए शोवना नारायण को याद किया जाता है।

8. शोवना नारायण पहली भारतीय पेशेवर नृत्यांगना हैं, जिन्होंने 2010 में रिटायरमेंट होने से पहले लंबे समय तक, भारत सरकार में एक सीनियर सिविल सर्वेंट के रूप में एक पूर्ण करियर बनाया। 

9. 1970 के दशक के दौरान खुद को एक नर्तकी के रूप में स्थापित करने के बाद शोवना ने पिछले चार दशकों में कई नृत्य उत्सवों के माध्यम से दर्शकों को आकर्षित किया है।

10. शोवना ने दिल्ली, में मिरांडा हाउस में स्टडी की। 1972 में फिजिक्स में मास्टर डिग्री के साथ ग्रेजुएशन की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 2008 में मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में एमफिल और 2001 में पंजाब विश्वविद्यालय से सामाजिक विज्ञान में एम फिल पूरा किया। उनका विवाह भारत में ऑस्ट्रियाई राजदूत (रिटायर्ड) डॉ हर्बर्ट ट्रैक्सल से हुआ है। 

11. बता दें कि 26 नवंबर, 2022 को एयर इंडिया के बिजनेस क्लास में लेडी को-पैसेंजर शोवना नारायण पर नशे में धुत शंकर मिश्रा ने पेशाब कर दी थी। ये घटना तब हुई थी, जब विमान जेएफके (US) से दिल्ली आ रहा था। एयर इंडिया ने इस मामले की जांच के लिए एक इंटरनल कमेटी बनाई थी। 

12.  यह मामला इसलिए तूल पकड़ गया था कि शोवना ने इसकी शिकायत टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखर को लेटर लिखकर की थी। इसमें कहा गया कि केबिन क्रू इस तरह की संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए सक्रिय नहीं था। उसे काफी देर तक क्रू मेंबर का इंतजार करना पड़ा। मामला तूल पकड़ने के बाद शंकर मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया था। 11 जनवरी को पटियाला हाउस कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज की दी थी। आरोपी को कोर्ट ने शनिवार(7 जनवरी) को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। क्लिक करके पढ़ें
 

यह भी पढ़ें
महिला क्रिकेट टीम में सिलेक्शन का खेल, ओडिशा की इस क्रिकेटर की मौत बनी मिस्ट्री, रोते हुए कैम्प से हुई थी गायब
कानून के हाथ लंबे होते हैं: 18 महीने तक पुलिस ने की जासूसी, जब पर्याप्त सबूत मिले, तब Killer हसबैंड को दबोचा

 

Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'