फिर फिसली आजम खान की जुबान, मॉब लिंचिंग पर दिया विवादित बयान

रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने अब मॉब लिचिंग पर कहा- यह वो सजा है, जो देश के मुसलमान 1947 से भोग रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 20, 2019 6:57 AM IST

लखनऊ. रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने अब मॉब लिचिंग पर कहा- यह वो सजा है, जो देश के मुसलमान 1947 से भोग रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा, अब जो भी होगा, मुसलमान उसका सामना करेंगे। हमारे पूर्वज पाकिस्तान क्यों नहीं गए ये बात मौलाना आजाद , जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और बापू से पूछी जाना चाहिए। उन्होंने कहा- बापू की अपील पर मुस्लमान पाकिस्तान नहीं गए। बापू ने कहा था ये देश तुम्हारा है, अगर बंटवारा बाकी के मुसलमान भी चाहते तो देश की ये सूरत नहीं होती। 


मुसलमान बंटवारे के हिस्सेदार नहीं
मॉब लिंचिंग की घटनाओं से आहत आजम खान ने कहा- मुसलमान बंटवारे के हिस्सेदार नहीं थे और उसके गुनाहगार भी नहीं है। आज उसकी सजा मिल रही है। मुसलमान बंटवारे के बाद से लगातार सजा भुगत रहा है।

Latest Videos


भू माफिया घोषित

आजम खान को रामपुर में भू माफिया घोषित किया। उनपर जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन हड़पने के आरोप लगे हैं। प्रशासन के मुताबिक, आजम खान का नाम भू-माफिया पोर्टल पर दर्ज करा दिया है। कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। भू माफिया दरअसल उसे कहा जाता जो जमीन पर कब्जा करने और उसे हड़पने का आदी हो। 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

बंगाल में फिर हड़ताल पर जाने की तैयारी में डॉक्टर, जानें क्या है नया मामला । Kolkata Doctor Case
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
Bihar Flood: तबाही मचाने को तैयार सैलाब, 56 साल बाद इतने खतरनाक रूप में आई कोसी
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts