
Donate for Nyay: कांग्रेस अपने 138 साल पूरे होने पर लोकसभा चुनाव के पहले डोनेट फॉर देश अभियान चलाकर क्राउड फंडिंग करा रही है। क्राउड फंडिंग के जरिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भी फंड किया जा रहा है। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस महासचिव अजय माकन, लखनऊ में डोनेट फॉर न्याय (Donate For Nyay), विशेष अभियान में शामिल हुए। माकन ने पहले दस दानकर्ताओं को राहुल गांधी का साइन किया हुआ टी-शर्ट, उनका एक लेटर और प्रशस्ति पत्र दिया। माकन, बुधवार को इस अभियान में भोपाल में रहेंगे।
अजय माकन ने की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में योगदान की अपील
कांग्रेस नेता अजय माकन ने लोगों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में योगदान देने की अपील की है। उन्होंने न्याय यात्रा के लिए डोनेट करने की अपील करते हुए बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अपना योगदान करें और http://donateinc.in वेबसाइट पर जाकर वहां दान करें।
क्या है डोनेट फोर देश या डोनेट फॉर न्याय अभियान?
कांग्रेस ने पार्टी की स्थापना के 138 साल पूरे होने पर डोनेट फोर देश अभियान लॉन्च किया है। कांग्रेस ने इसकी प्रेरणा महात्मा गांधी द्वारा 1920-21 तक चलाए गए 'तिलक स्वराज फंड' से ली गई है। कांग्रेस को इस समय फंडिंग की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस कमी को पूरा करने के लिए पार्टी ने आम लोगों से चंदा लेने का फैसला किया है।
कांग्रेस पार्टी ने दिसंबर 2023 में क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया। 'डोनेट फॉर देश' नाम के इस अभियान का उद्देश्य 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पैसे जुटाना है। कांग्रेस ने लोगों से कम से कम 138 रुपये या फिर 1,380 रुपये और 13,800 रुपये का दान देने की अपील की है। कांग्रेस सोशल मीडिया पर 'डोनेट फॉर देश' हैशटैग का प्रचार कर रही है। इसके अलावा राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा की फंडिंग के लिए डोनेट फॉर न्याय (Donate For Nyay) अभियान को शुरू किया है। डोनेशन देने वालों को राहुल गांधी का साइन किया हुआ टी-शर्ट, उनका एक लेटर और प्रशस्ति पत्र भी दिया जा रहा है। न्याय यात्रा के किलोमीटर के हिसाब से फंड लोग दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.