देवेंद्र फडणवीस से मिलने रात में CM आवास पहुंचे अजित पवार, NCP ने विधायकों को दूसरे होटल में किया शिफ्ट

Published : Nov 24, 2019, 11:28 PM IST
देवेंद्र फडणवीस से मिलने रात में CM आवास पहुंचे अजित पवार, NCP ने विधायकों को दूसरे होटल में किया शिफ्ट

सार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार रविवार रात राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस से मिलने पहुंचे। अजित और देवेन्द्र फड़णवीस के शपथ लेने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल सा आ गया है।

मुंबई. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार रविवार रात राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस से मिलने पहुंचे। अजित और देवेन्द्र फड़णवीस के शपथ लेने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल सा आ गया है। दोनों नेताओं ने जिन विधायकों के दम पर शपथ ली थी वो सभी विधायक वापस NCP नेता शरद पवार के पास लौट गए हैं और शिवसेना, कांग्रेस को समर्थन देकर राज्य में सरकार बनाने को तैयार हैं। ऐसे में दोनों नेता अपना पद बचाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। अजित इतनी रात देवेन्द्र फड़णवीस के घर क्या करने गए हैं। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है पर कयास लगाए जा रहे हैं कि अजित और देवेन्द्र फड़णवीस किसी हाल में अपनी सरकार बचाने की जुगत में लगे हैं। 

अजित पावर के अचानक पाला बदलने के बाद NCP ने अपने सारे विधायकों को होटल में एकसाथ रखा है। फेलोर टेस्ट से पहले तक ये सभी विधायक साथ ही रहेंगे। कांग्रेस और शिवसेना ने भी अपने विधायकों को होटल में ठहरा दिया है। फ्लोर टेस्ट से पहले सभी पार्टियों को विधायकों की खरीद फरोख्त का डर सता रहा है। सूत्रों की मानें तो भाजपा ने महाराष्ट्र में ऑपरेशन लोटस शुरू कर दिया है और कांग्रेस, शिवसेना व NCP के पुराने नेताओं को ही विधायकों का समर्थन हासिल करने की जिम्मेदारी दी गई है। 

राजनीतिक विशेषज्ञ इस बात के भी कयास लगा रहे हैं कि NCP के कई विधायक जो फिलहाल शरद पवार का साथ देने की बात कह रहे हैं, फ्लोर टेस्ट के समय अजित और फड़णवीस का साथ दे सकते हैं। अजित और देवेन्द्र फड़णवीस की इस चर्चा को लेकर यही अनुमान लगाया जा रहा है कि दिन भर की उठा पटक के बाद अब अजित और देवेन्द्र अपना पद बचाने के लिए विधायकों का समर्थन हासिल करने का हर संभव रास्ता निकालने की कोशिश करेंगे। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?