ये हैं कश्मीर की स्नेक लेडी आलिया मीर, बचाती हैं जहरीले सांपों की जान

Published : Aug 17, 2025, 03:20 PM IST
Alia Mir

सार

Alia Mir Jammu Kashmir की पहली महिला स्नेक रेस्कुअर हैं। Wildlife SOS के साथ काम करते हुए, सांप, भालू, तेंदुआ जैसे जानवरों को 2006 से बचा रही हैं। उनका साहस अब पूरे भारत में पहचाना जाता है।

Kashmir Snake Lady: जम्मू-कश्मीर की आलिया मीर को लोग स्नेक लेडी के नाम से भी बुलाते हैं। आलिया वन्य जीव संरक्षक हैं। सांप हो या भालू, वह हर तरह के जंगली जानवरों की जान बचाती हैं। उन्हें पकड़कर जंगल में छोड़ती हैं। यह काम 2006 से कर रही हैं। आलिया के पति जानवरों के डॉक्टर हैं। उन्हें काम करता देख आलिया ने भी जंगली जानवरों को बचाना शुरू किया। आज वह देश भर में अपने काम के लिए पहचानी जाती हैं। आलिया ने कहा कि जानवरों को बचाने का काम मैंने 2004 में शुरू किया था। वाइल्ड लाइफ एसओएस के साथ मिलकर आवारा पशुओं की देखभाल की। इसके बाद 2006 में वाइल्ड लाइफ एसओएस से पूरी तरह जुड़ गई। जहरीले सांपों की जान बचाना उनके काम का हिस्सा है।

कश्मीर की पहली सांप पकड़ने वाली महिला हैं आलिया

आलिया के रोजमर्रा के काम में भालू, पक्षी, तेंदुए और दूसरे जानवरों की जान बचाना है। जब कोई जानवर खतरे में हो तो उन्हें मदद के लिए बुलाया जाता है। हालांकि लोग उन्हें ज्यादा सांप पकड़ने के लिए जानते हैं। आलिया कश्मीर की पहली महिला हैं जिन्होंने सांप पकड़ने और उसे बचाने का काम शुरू किया।

आलिया को पहले लगता था जंगली जानवरों से डर

आलिया ने बताया कि वह पहले जंगली जानवरों से डरती थीं। काम के शुरुआती दिनों में डर अधिक लगता था, लेकिन जैसे-जैसे काम किया डर दूर हो गया। अब वह जानवरों को ज्यादा अच्छी तरह समझने लगीं हैं। आलिया साइंस और मैथमेटिक्स से डबल पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्हें वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में बढ़ रही सांप की परेशानी

बता दें कि जम्मू-कश्मीर पहले सांप बहुत कम दिखते थे। सांप ठंडे इलाकों में नहीं रहते। पिछले कुछ वर्षों में गर्मी और शहरीकरण बढ़ने के चलते यहां भी सांप रहने लगे हैं। गर्मी की तलाश में सांप लोगों के घरों में चले जाते हैं, जिससे खतरा होता है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

दिल्ली मेट्रो का बड़ा बदलाव: इन 10 स्टेशनों पर मिलेगी बाइक टैक्सी, ऑटो और कैब
निशा वर्मा कौन हैं? पुरुष प्रेग्नेंसी पर उनका जवाब क्यों हो रहा वायरल?