हैवान बना पिता, 4 बच्चों को एक-एक करके कुएं में फेंका और फिर...मचा हड़कंप

Published : Aug 17, 2025, 12:24 PM IST
सांकेतिक तस्वीर

सार

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक पिता ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद पहले अपने चार बच्चों की हत्या की और फिर खुद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। 

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने चार बच्चों को कुएं में फेंककर मार डाला और फिर खुद भी कुएं में कूदकर जान दे दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक पिता की पहचान अरुण काले के रूप में हुई है, जो चिखली कोरेगांव का रहने वाला था। घटना के दिन शनिवार को अरुण की अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने पहले अपने चारों बच्चों को कुएं में फेंक दिया और फिर खुद भी कूद गया।

अपने चार बच्चों को मौत के घाट उतारा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण काले बच्चों को लेने के लिए आश्रमशाला गया, जहां चारों बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने चारों बच्चों को बाइक पर बैठाया और शिरडी से करीब 10 किलोमीटर दूर कोराहले गांव के एक खेत के कुएं में ले गया। यहां उसने पहले बच्चों को एक-एक कर कुएं में फेंक दिया और फिर खुद भी कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें: भारत लौटा वतन का सितारा और 140 करोड़ देशवासियों का गौरव, अंतरिक्ष से लौटे Shubhanshu Shukla का दिल्ली में भव्य स्वागत

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें ढूंढ़ना शुरू किया लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस को सूचना मिलने के बाद कुएं से अरुण और बच्चों के शव बरामद किए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि अरुण का एक हाथ और एक पैर रस्सी से बंधा हुआ था। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी के पीछे के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

इंडिगो क्राइसिस के बीच बड़ी राहत: सरकार ने तय किए फ्लाइट टिकट रेट्स, जानें नई कीमतें
'बाबरी मस्जिद बनकर रहेगी, कोई एक ईंट नहीं हिला सकता', हुमायूं कबीर ने किया 300 cr. का ऐलान