Shubhanshu Shukla News: नासा के एक्सिओम-4 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला रविवार तड़के स्वदेश लौट आए हैं। 

Shubhanshu Shukla In Delhi: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष मिशन पूरा कर भारत लौट आए हैं। वह नासा के एक्सिओम-4 मिशन के पायलट थे, जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए भेजा गया था।शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के दूसरे नागरिक हैं। उनसे पहले 1984 में विंग कमांडर राकेश शर्मा अंतरिक्ष गए थे। इस तरह 41 साल बाद किसी भारतीय ने अंतरिक्ष की उड़ान भरी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपने वतन पहुंचे शुभांशु शुक्ला

दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनका शानदार स्वागत किया। इस दौरान उनकी पत्नी कामना शुक्ला और बेटा भी मौजूद थे। यह मिशन 25 जून को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ था। शुभांशु शुक्ला 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे थे और अब भारत की धरती पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुभांशु शुक्ला का स्वागत करते हुए एक वीडियो एक्स पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, “यह भारत के लिए गर्व का पल है, ISRO के लिए गर्व का पल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे संभव बनाने वाली सरकार का आभार। भारत का अंतरिक्ष गौरव अब भारत की धरती पर है। मां भारती के सपूत, गगनयात्री शुभांशु शुक्ला आज सुबह दिल्ली पहुंचे हैं।”

Scroll to load tweet…

डॉ. वी. नारायणन और छात्रों के एक समूह ने किया स्वागत

जितेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि शुभांशु शुक्ला के साथ ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी आए हैं। नायर भारत के पहले मानव मिशन‘गगनयान के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं और ISS मिशन के लिए बैकअप थे।दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, ISRO के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन और छात्रों के एक समूह ने दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। पीएम मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में उनका जिक्र किया था। शुभांशु 23 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

 यह भी पढ़ें: अमेरिका के टैरिफ पर मंथन के लिए दिल्ली में RSS की बड़ी बैठक, संघ प्रमुख मोहन भागवत रहेंगे शामि