SHOCKING: घर में मौजूद 2 कुत्तों की वजह से महिला ने 13 साल की बेटी के साथ कर लिया सुसाइड

Published : Sep 16, 2022, 04:49 PM ISTUpdated : Sep 16, 2022, 05:06 PM IST
SHOCKING: घर में मौजूद 2 कुत्तों की वजह से महिला ने 13 साल की बेटी के साथ कर लिया सुसाइड

सार

बेंगलुरु में 36 साल की महिला ने 13 साल की बेटी के साथ आत्महत्या कर लिया। महिला को कुत्ते से एलर्जी थी। उसने अपनी सास से घर में पाले गए दो कुत्तों को हटाने के लिए कहा था, लेकिन सास इसके लिए तैयार नहीं थी।

बेंगलुरु। सास-बहू के झगड़े में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक परिवार उजड़ गया। बहू को सांस की बीमारी थी। उसे कुत्ते से एलर्जी थी, लेकिन सास को इससे कोई मतलब नहीं था। बहू सास और ससुर से घर में पाले गए दो कुत्तों को हटाने की गुहार लगाती रही, लेकिन सास ने बहू की बात नहीं मानी। विवाद इतना बढ़ा कि बहू और उसकी बेटी ने खुदकुशी कर ली।

बहू को डॉक्टर ने कहा था कि वह कुत्तों से दूर रहे। उसके लाख गुहार लगाने पर भी सास घर में पाले गए दो कुत्तों को हटाने के लिए राजी नहीं हुई। इसके चलते घर में आए दिन विवाद होता था। रोज-रोज हो रहे झगड़े से तंग आकर महिला ने अपनी 13 साल की बेटी के साथ आत्महत्या कर लिया। वह हाउसवाइफ थी। उसकी बेटी क्लास 6 की छात्रा थी। 

ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज
मृतका ने काफी देर तक अपने रूम का दरवाजा नहीं खोला तो घर के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में दोनों के शव फंदे से लटक रहे थे। मृतका के परिजनों ने महिला के पति, सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का का केस दर्ज कराया है। सूचना मिलने पर आई पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला के ससुरालवालों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।   

महिला ने पहले दी थी आत्महत्या की धमकी
मृतक महिला दिव्या आर की उम्र 36 साल थी। वह पूर्वी बेंगलुरु के बनासवाड़ी के एचबीआर लेआउट में रहती थी। दिव्या के पिता रमन एमके ने बताया कि उनकी बेटी को पिछले कुछ सालों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसे त्वचा की एलर्जी भी थी। डॉक्टर से उसे कुत्तों से दूर रहने के लिए कहा था। पहले भी दिव्या ने आत्महत्या करने की धमकी दी थी, लेकिन उसके पति और ससुराल वालों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Jammu Kashmir Accident : 200 फीट खाई में जिंदा दफन हो गए हमारे 10 जवान!
जम्मू-कश्मीर: डोडा में 200 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 10 जवानों की मौत