अमेरिका ने 150 भारतीयों को लौटाया वापस, बताया यह कारण

Published : Nov 20, 2019, 02:03 PM ISTUpdated : Nov 20, 2019, 02:26 PM IST
अमेरिका ने 150 भारतीयों को लौटाया वापस, बताया यह कारण

सार

अमेरिका ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले 150 भारतीयों  को वापस भारत भेज दिया है। जिसमें सभी भारतीय बुधवार की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। यह विमान बांग्लादेश होते हुए भारत आया है।

नई दिल्ली. अमेरिका ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया था या अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश करने वाले करीब 150 भारतीय लोगों को वापस भारत भेजा जो बुधवार की सुबह दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को लेकर एक विशेष विमान दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल संख्या तीन पर सुबह छह बजे पहुंचा। यह विमान बांग्लादेश होते हुए भारत आया है।

अवैध तरीके से किया प्रवेश

अधिकारी ने बताया कि सभी 150 भारतीय टर्मिनल पर हैं और आव्रजन विभाग जरूरी कागजी काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि ये लोग सुबह 11 बजे के बाद एक-एक करके हवाई अड्डे से बाहर आएंगे।अधिकारी ने बताया कि इन भारतीयों ने या तो वीजा नियमों का उल्लंघन किया था या फिर उन्होंने अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश किया था।

मेक्सिको भी कर चुका है कार्यवाही 

इससे पहले मेक्सिको आव्रजन प्रशासन ने 18 अक्टूबर को एक महिला समेत 300 से ज्यादा भारतीय लोगों को भारत वापस भेजा था क्योंकि ये लोग अवैध तरीके से मैक्सिकों में घुसे थे और अमेरिका जाने की ताक में थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Mumbai Airport: मार्च 2027 से 12 इंटरनेशनल एयरलाइंस की उड़ानें होंगी शिफ्ट, जानें वजह
Supreme Court: 40 साल पुराने केस में मकान मालिक को राहत, किरायेदार को 30 दिन का अल्टीमेटम