मोदी ने शाह को बताया कुशल रणनीतिकार, PM समेत इन मंत्रियों ने दी जन्मदिन की बधाई

Published : Oct 22, 2019, 12:09 PM ISTUpdated : Oct 22, 2019, 12:17 PM IST
मोदी ने शाह को बताया कुशल रणनीतिकार, PM समेत इन मंत्रियों ने दी जन्मदिन की बधाई

सार

इस जन्मदिन पर अमित शाह 55 साल के हो गए हैं। शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में हुआ है उनका पूरा नाम अमित अनिलचंद्र शाह है। 

नई दिल्ली. देश के गृहमंत्री और भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले नेता अमित शाह का आज जन्मदिन है। अमित शाह 55 साल के हो गए हैं। अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में हुआ है। उनका पूरा नाम अमित अनिलचंद्र शाह है। जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने शाह की तारीफ करते हुए उनके लिए लंबी उम्र की कामना की। मोदी ने शाह को एक कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पर मैसेज लिखा। रक्षा मंत्री ने शाह के लिए दीर्घायु की कामना के साथ उन्हें परिश्रमी एवं कुशल रणनीतिकार बताया। 

प्रकाश जावड़ेकर ने भी शाह को जन्मदिन पर बधाई दीं।

केंद्रीय मंत्री शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी ने भी अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने भी अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

पीयुष गोयल ने भी शाह को जन्मदिन की बधाई दीं

रविशंकर प्रसाद ने ट्विटर पर शाह को बधाई दी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़