कांग्रेस ने फारूख अब्दुल्ला के पिता को 11 साल तक जेल में रखा, लेकिन हम ऐसा नहीं करना चाहते: शाह

Published : Dec 10, 2019, 12:35 PM ISTUpdated : Dec 10, 2019, 12:44 PM IST
कांग्रेस ने फारूख अब्दुल्ला के पिता को 11 साल तक जेल में रखा, लेकिन हम ऐसा नहीं करना चाहते: शाह

सार

अमित शाह ने कहा, जब प्रशासन को ठीक लगेगा, नेताओं को रिहा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस को फारूख अब्दुल्ला की चिंता सता रही है। कांग्रेस ने 11 साल तक फारूख अब्दल्ला के पिता शेख अब्दुल्ला को जेल में रखा। 

नई दिल्ली. गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में जम्मू कश्मीर की स्थिति को लेकर जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन के नेताओं को रिहा करने के सवाल पर शाह ने कहा कि हम किसी को अतिरिक्त एक दिन भी जेल में नहीं रखना चाहते। 

अमित शाह ने कहा, जब प्रशासन को ठीक लगेगा, नेताओं को रिहा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस को फारूख अब्दुल्ला की चिंता सता रही है। कांग्रेस ने 11 साल तक फारूख अब्दल्ला के पिता शेख अब्दुल्ला को जेल में रखा। लकिन हम उन जैसे नहीं हैं। जैसे ही प्रशासन कहेगा, नेताओं को रिहा किया जाएगा। 

अधीर रंजन ने पूछा था सवाल
इससे पहले अधीर रंजन ने कश्मीर को लेकर सवाल पूछा था। उन्होंने पूछा था कि कश्मीर में हालात कब समान्य होंगे? वहां बहुत सारे नेता हिरासत में हैं, उन्हें कब रिहा किया जाएगा?

शाह ने दिया जवाब
अमित शाह ने कहा था, कश्मीर में जनता के लिए खासकर घाटी की स्थिति बिल्कुल सामान्य है। लेकिन मैं कांग्रेस की स्थिति सामान्य नहीं कर सकता। वहां अभी तक एक भी गोली नहीं चली। किसी की जान नहीं गई। परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति 99.5% रही। क्या राजनीतिक गतिविधि ही सामान्य स्थिति मानी जाएगी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Nagaland Lottery Result: गुरुवार के नतीजे जारी, जानें कौन सा नंबर बना करोड़पति-देखें विनर लिस्ट
8th Pay Commission: क्या सरकारी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन ₹69,000 तय होगा? जानें अंदर की बात!