“भारत अब दुनिया डिजिटल पेमेंट में सबसे आगे…” नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कही ये बात

Published : Apr 09, 2025, 07:53 AM IST
Amitabh Kant

सार

Amitabh Kant: अमिताभ कांत ने राइजिंग भारत समिट में कहा कि आज भारत डिजिटल पेमेंट्स के मामले में दुनिया में सबसे आगे है। उन्होंने बताया कि दुनिया में जितने भी तेज ऑनलाइन लेन-देन होते हैं, उनमें से आधे अकेले भारत में होते हैं।

Amitabh Kant: अमिताभ कांत ने राइजिंग भारत समिट में कहा कि भारत अब डिजिटल पेमेंट्स के मामले में दुनिया में सबसे आगे है। दुनिया में जितने भी तेज ऑनलाइन लेन-देन होते हैं, उनमें से 50% भारत में होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि करीब दस साल पहले भारत दुनिया की कमजोर 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल था, लेकिन अब वह दुनिया की सबसे मजबूत 5 अर्थव्यवस्थाओं में आ गया है।

राइजिंग भारत समिट में क्या बोले अमिताभ कांत?

अमिताभ कांत ने राइजिंग भारत समिट 2025 में भारत की आर्थिक यात्रा पर कहा कि देश ने पिछले एक दशक में जबरदस्त बदलाव देखा है। एक समय था जब भारत को "फ्रैजाइल फाइव" यानी हमारे देश को कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था लेकिन आज भारत दुनिया की शीर्ष 5 मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

भारत में 1.61 लाख स्टार्टअप

कांत ने बताया कि साल 2016 में भारत में सिर्फ 156 स्टार्टअप थे लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 1.61 लाख हो गई है। इनमें से 150 स्टार्टअप यूनिकॉर्न बन चुके हैं यानी उनकी वैल्यू एक अरब डॉलर से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: MRSAM, QRSAM और VSHORADS की तिकड़ी से दुश्मनों की अब खैर नहीं... भारतीय सेना को मिली एयर डिफेंस में बड़ी ताकत

“स्टार्टअप का फेल होना कोई नई या अजीब बात नहीं”

जब उनसे पूछा गया कि भारत में स्टार्टअप्स के फेल होने की दर काफी ज्यादा है, तो इस पर उन्होंने कहा कि स्टार्टअप का फेल होना कोई नई या अजीब बात नहीं है। अमेरिका, ब्रिटेन और दुनिया के बाकी देशों में भी बहुत सारे स्टार्टअप फेल होते हैं। उन्होंने कहा कि कई असफलताओं के बीच अगर एक भी स्टार्टअप सफल होता है, तो वह बहुत बड़ी बात होती है। यही स्टार्टअप इकोसिस्टम की ताकत है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Shambhavi Pathak Funeral: बेटी का शव देख फफक पड़े परिजन, नम आंखों से दी शांभवी को अंतिम विदाई
SC on UGC Regulations : 'मान लिया था जनरल कैटेगरी के बच्चे अपराधी हैं' UGC पर 'सुप्रीम' रोक'