Covid 19: केरल के बाद हिमाचल ने धड़कनें बढ़ाईं; देश में मिले 38000 नए मामले; केरल में सबसे अधिक 152 मौतें

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर बराबर बना हुआ है। केरल में Covid 19 के केस कम नहीं हो रहे हैं, इस बीच हिमाचल प्रदेश ने चिंता बढ़ा दी है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2021 4:22 AM IST / Updated: Aug 11 2021, 09:54 AM IST

नई दिल्ली. केरल के साथ अब हिमाचल प्रदेश ने Covid 19 को लेकर चिंता बढ़ा दी है। यहां बीते दिन 419 नए मामले मिले। यह 60 दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है। यहां 5 दिनों में एक्टिव केस भी 1727 से बढ़कर 2318 हो गए हैं। हिमाचल में अब तक 50 हजार से अधिक मामले आ चुके हैं। यहं बीते दिन 2 लोगों की मौत हुई। अगर केरल की बात करें, तो यहां बीत दिन 21 हजार से अधिक नए मामले मिले। बीते दिन 152 मौतें हुईं, जो देश में सबसे अधिक हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 22 अगस्त तक राज्य भर के स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है।

केरल में रिकवरी कम होने से एक्टिव केस अधिक हुए
केरल में बीते दिन करीब 18 हजार लोग ठीक हुए। लेकिन यह नए केस के मुकाबले कम है। ऐसे में यहां अब 1.71 लाख एक्टिव केस हो चुके हैं। केरल में अब तक 35 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां अब तब 18 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

Latest Videos

मौतों के मामले में महाराष्ट्र अब दूसरे नंबर पर
संक्रमण के मामले में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। यहां बीते दिन 5 हजार से अधिक नए मामले मिले। यहां अब तक 63 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां इस समय 66 लाख एक्टिव केस हैं। यहां बीते दिन 137 लोगों की मौत हुई। अब तक 1.34 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में संक्रमण की स्थिति
देश में बीते दिन 38 हजार नए मामले मिले। इस दौरान 39 हजार रिकवर हुए। 496 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक 3.20 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 3.12 करोड़ रिकवर हो चुके हैं। इस समय 3.80 लाख एक्टिव केस हैं। अब तक 4.29 लोगों की मौत हुई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,77,962 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 48,50,56,507 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वायरस वैक्सीन की  53.24 करोड़ से अधिक (53,24,44,960) डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 2.25 करोड़ से अधिक (2,25,03,900)डोज़ उपलब्ध हैं।

हालांकि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में सक्रिय मामले 140 दिन में सबसे कम 3,86,351 हो गए हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.45% हो गई है।

pic.twitter.com/fWCj7KfRgb

यह भी पढ़ें
कैसा चमत्कार! MP में जो नदी मचा रही थी तबाही, वह उगल रही चांदी..मिल रहे 280 साल पुराने अनोखे सिक्के
महाराष्ट्र में zika virus के खतरे को लेकर Alert, डेंगू व चिकनगुनिया प्रभावित 79 गांवों की मॉनिटरिंग
what an idea: दूल्हा-दुल्हन के लिए पेश है फ्लावर मास्क, ताकि जीवन की नई शुरुआत में Covid न मारे जबरिया एंट्री

 

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट वाली सांसद ने खेत में किया काम, राजनीति के साथ फेमली की जिम्मेदारी निभा महिला ने जीता दिल
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
सलमान खान, सगुनप्रीत, कौशल... कौन-कौन है लॉरेंस बिश्नोई के टॉप 5 टारगेट?
महाराष्ट्र-झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब आएगा रिजल्ट। Maharashtra Jharkhand Election
Karwa Chauth 2024 पर ना करें ये 5 गलतियां, थाली सजाने में 6 चीजों का रखें ध्यान