Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हुआ। बिहार, यूपी और दिल्ली-NCR के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत खोलकर ठेकुआ का प्रसाद ग्रहण किया।

Chhath Puja 2026: चार दिनों की कठिन तपस्या, 36 घंटे का निर्जला व्रत और छठी मैया के प्रति अटूट आस्था... सोमवार, 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोकआस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया। बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली-NCR और झारखंड तक घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। व्रतियों ने सूर्य देव को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना की।

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर खोला 36 घंटे का व्रत

सोमवार सुबह व्रती महिलाएं और पुरुष पूजा की सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचे। बांस के सूप और दउरे में फल, ठेकुआ और अन्य प्रसाद सजाए गए। सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने जल और प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण किया।

Scroll to load tweet…

पटना से गया तक घाटों पर उमड़ी भीड़

बिहार के पटना में गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी। गया के सूर्यकुंड में भी पूजा-अर्चना हुई। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, रोहतास और लखीसराय समेत कई जिलों में छठ महापर्व का उत्साह रहा। मुजफ्फरपुर की केंद्रीय जेल में 98 कैदियों ने भी छठ पूजा की।

Scroll to load tweet…

दिल्ली-NCR में आस्था का अनोखा नजारा

दिल्ली के कालिंदी कुंज और अन्य छठ घाटों पर सुबह से श्रद्धालु जुटे। गाजियाबाद में सजाए गए घाट आकर्षण का केंद्र बने। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को सुबह 4:30 बजे से सेवाएं शुरू कीं।

वाराणसी से अयोध्या तक गूंजे छठी मैया के गीत

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा और अयोध्या में सरयू किनारे श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य की आराधना की। सहारनपुर और उत्तराखंड के हरिद्वार में भी छठ पूजा का उत्साह दिखाई दिया। जोशीमठ में ठंड और बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं ने परंपरागत तरीके से पूजा की।

Scroll to load tweet…

चार दिनों तक चला आस्था और संयम का महापर्व

छठ पूजा की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से हुई थी। 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उषा अर्घ्य दिया गया। इसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन हुआ।

Scroll to load tweet…