आंध्र में सत्ताधारी गठबंधन में खटपट, क्या टूटेगी सरकार?

Published : Nov 05, 2024, 12:05 AM IST
Pawan Kalyan

सार

आंध्र प्रदेश में डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने गृहमंत्री अनिता पर अक्षमता का आरोप लगाया और गृह विभाग अपने हाथ में लेने की चेतावनी दी। महिला अपराधों में वृद्धि के बाद पवन कल्याण ने योगी आदित्यनाथ जैसी सख्ती की मांग की।

Andhra Pradesh Govt ally dispute:आंध्र प्रदेश की नवगठित सरकार के सहयोगी दलों के बीच गतिरोध दिखने लगा है। राज्य के उप मुख्यमंत्री व जनसेना के अध्यक्ष पवन कल्याण ने सहयोगी तेलुगू देशम पार्टी की नेता व गृहमंत्री अनिता पर अक्षमता का आरोप लगाया है। डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने चेतावनी दी है कि गृह मंत्री अनिता में जबतक सुधार नहीं होता तबतक वह गृह विभाग अपने हाथ में लेने के लिए मजबूर होंगे।

महिला अपराधों में तेजी के बाद अपने सहयोगी दल की आलोचना

आंध्र के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि देखी गई है। तीन साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न की घटना के बाद अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण ने कहा कि आंध्र प्रदेश में शांति और सुरक्षा में उल्लेखनीय गिरावट आई है और कानून व्यवस्था को योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश की तरह ही संभालना होगा। मैं गृह मंत्री अनिता से भी कह रहा हूं। आप गृह मंत्री हैं। मैं पंचायती राज मंत्री, वन और पर्यावरण मंत्री हूं। अपने कर्तव्यों का अच्छी तरह से निर्वहन करें या मुझे गृह विभाग भी अपने हाथ में लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

पवन कल्याण सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र पिथापुरम में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा: आपको योगी आदित्यनाथ जैसा बनना होगा। राजनीतिक नेता, विधायक सिर्फ वोट मांगने के लिए नहीं हैं। आपकी भी जिम्मेदारियां हैं। सभी को सोचना होगा। ऐसा नहीं है कि मैं गृह विभाग नहीं मांग सकता या नहीं ले सकता। अगर मैं ऐसा करता हूं तो इन लोगों के लिए चीजें बहुत अलग होंगी। हमें योगी आदित्यनाथ जैसा बनना होगा। अन्यथा वे नहीं बदलेंगे। इसलिए तय करें कि आप बदलेंगे या नहीं।

टीडीपी ने किया डैमेज कंट्रोल

आंध्र सरकार के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल के सहयोगी व डिप्टी सीएम पवन कल्याण द्वारा सार्वजनिक आलोचना किए जाने के बाद अब गठबंधन में दरार की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि, चंद्रबाबू मंत्रिमंडल में एक अन्य सीनियर मंत्री पी नारायण ने डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री के रूप में पवन कल्याण को गलतियां बताने और मंत्रियों को सही रास्ते पर लाने का अधिकार है।

यह भी पढ़ें:

कनाडा में मंदिर हमले पर PM मोदी का कड़ा रुख, क्या होगा अगला कदम?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह