Andhra Pradesh Odisha Assembly Election Results: आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा के भी चुनाव हुए हैं। आज रिजल्ट आ रहे हैं। आंध्र प्रदेश में विधानसभा की 175 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 88 है। आज पता चल जाएगा कि YSRCP प्रमुख जगन मोहन रेड्डी अपनी सरकार बचा पाते हैं या नहीं। ओडिशा में विधानसभा के 147 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं। आज पता चल जाएगा कि नवीन पटनायक फिर से सीएम बनेंगे या राज्य में भाजपा को सरकार बनाने का मौका मिलेगा। बहुमत का आंकड़ा 74 है।

07:02 PM (IST) Jun 04
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में TDP को अच्छी बढ़त से पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू गदगद हैं। परिवार के साथ जश्न मनाते दिखे।
06:50 PM (IST) Jun 04
06:48 PM (IST) Jun 04
06:44 PM (IST) Jun 04
Odisha Assembly Election Results 2024: ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में 147 सीटों के रूझान आ चुके हैं। बीजेपी 20 सीटें जीत चुकी है, जबकि 61 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेडी 15 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 34 सीटों पर लीड कर रही है। कांग्रेस ने दो सीटें जीती हैं और 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, ओडिशा में 24 साल पुराना पटनायक राज खत्म होने की राह पर है।
06:39 PM (IST) Jun 04
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में 175 सीटों के रूझान सामने आ गए हैं। तेलगु देशम पार्टी यानी टीडीपी सबसे पार्टी बनकर उभरी है। 81 सीटों पर लीड कर रही है। 55 सीटों पर जीत दर्ज की है। YSRCP तीन सीटें जीती है, जबकि 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जनसेना पार्टी 7 सीटें जीती और 14 सीटों पर आगे है।
01:03 PM (IST) Jun 04
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 के शुरूआती रूझानों में टीडीपी ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है। प्रदेश की राजधानी अमरावती स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
12:58 PM (IST) Jun 04
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में टीडीपी सरकार बनाती हुई दिख रही है। 175 सीटों के रूझान आ चुके हैं। तेलगु देशम पार्टी 130 सीटों पर आगे हैं, जबकि एक सीट जीत चुकी है। सत्ताधारी दल YSRCP का सूपड़ा साफ हो गया है, सिर्फ 17 सीटों पर आगे चल रही है। जनसेना पार्टी 20 और बीजेपी 7 सीटों पर आगे है।
12:54 PM (IST) Jun 04
Odisha Assembly Election Results 2024 Live: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी ओडिशा में 72 सीटों पर जीत की तरफ बढ़ रही है। बीजेडी 59 सीट, कांग्रेस 13, सीपीआई एक और निर्दलीय उम्मीदवार एक सीट जीतते हुए नजर आ रहे हैं।
11:02 AM (IST) Jun 04
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश में TDP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। 167 सीटों के रूझान में 121 सीटों पर टीडीपी बढ़त बनाए हुए है। 22 सीटों पर YSRCP आगे है।
10:49 AM (IST) Jun 04
ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेडी को नुकसान होता नजर आ रहा है। कुल 114 सीटों के रूझान सामने आए हैं। 58 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। बीजेडी 42 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 10, सीपीआई (एम) 1, जेएमएम 1 और निर्दलीय उम्मीदवार 1 सीट पर आगे हैं।
10:14 AM (IST) Jun 04
Odisha Assembly Election Results 2024 Live: ओडिशा विधानसभा चुनाव में 68 सीटों के रूझान आ चुके हैं। सत्ताधारी दल बीजेडी को तगड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। बीजेपी 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि बीजेडी 23 सीटों पर आगे है। कांग्रेस प्रत्याशी भी 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। सीपीएम और एक निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
09:57 AM (IST) Jun 04
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश में TDP ने YSRCP को काफी पीछे छोड़ दिया है। अब तक 77 सीटों के रूझान आ चुके हैं। टीडीपी 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि YSRCP सिर्फ 15 सीटों पर आगे हैं। जनसेना पार्टी 9 और बीजेपी 3 सीटों पर आगे चल रही है।
09:38 AM (IST) Jun 04
Odisha Assembly Election Results 2024 Live: ओडिशा विधानसभा चुनाव में 14 सीटों के रूझान सामने आए हैं। BJP 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि BJD 5 सीटों पर आगे चल रही है। घासीपुरा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सौम्यरंजन पटनायक रेस में आगे है।
09:24 AM (IST) Jun 04
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों में YSRCP को झटका लगा है, सिर्फ 2 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीडीपी 10 और भाजपा एक सीट पर आगे है।
08:46 AM (IST) Jun 04
Odisha Assembly Election Results 2024 Live: ओडिशा विधानसभा चुनाव के शुरूआती रूझानों में बीजेपी ने बढ़त बनाई है। 24 सीटों में से 17 पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि 7 सीटों पर बीजेडी उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
08:41 AM (IST) Jun 04
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश में पोस्टल मतपत्रों की गिनती चल रही है। करीबन 4.61 लाख लोगों ने पोस्टल बैलेट से वोट दिया है। उनमें 80 साल से ज्यादा उम्र के 24 हजार मतदाता हैं। ऐसे में पोस्टल मतपत्रों की गिनती में समय लगने की संभावना है।
08:22 AM (IST) Jun 04
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में सीएम वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी (पुलिवेंदुला), पूर्व सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू (कुप्पम), जनसेना पार्टी फाउंडर पवन कल्याण (पीथापुरम) और पर्यटन मंत्री आरके रोजा (नागरी) प्रमुख कैंडिडेट हैं, जिनके जीत और हार पर सबकी नजर है।
08:10 AM (IST) Jun 04
आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। दोनों राज्यों में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए एक साथ वोटिंग हुई थी।
08:05 AM (IST) Jun 04
Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में कुल 3.33 करोड़ वोट पड़े। 175 सीटों के लिए 2,387 उम्मीदवार मैदान में हैं।
07:07 AM (IST) Jun 04
Odisha Assembly Election Results 2024: ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले सीएम नवीन पटनायक की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। राज्यपाल रघुबर दास से विधानसभा भंग करने की सिफारिश की गई। राज्यपाल ने 16वीं विधानसभा भंग करने की अनुशंसा की।
06:51 AM (IST) Jun 04
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के एक तरफ बीजेपी-टीडीपी और जनसेना है तो दूसरी ओर वाईएसआरसीपी है। 175 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। कुछ ही देर में शुरूआती रूझान आने शुरू हो जाएंगे।
06:30 AM (IST) Jun 04
ओडिशा विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना आज यानी 4 जून सुबह 8 बजे से शुरू होगी। भुवनेश्वर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।