नींद की गोली खिला लड़कियों पर जुल्म ढा रहा था किशोर गृह का स्टाफ, यूं खुली पोल

Published : Jan 23, 2025, 11:51 AM ISTUpdated : Jan 23, 2025, 11:52 AM IST
sleeping pills

सार

विशाखापत्तनम के एक बालिका गृह में लड़कियों को नींद की गोलियों का ओवरडोज़ देकर प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़ित लड़कियों ने दीवार पर चढ़कर जान देने की धमकी दी और आपबीती सुनाई।

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक किशोर गृह में रखी गई लड़कियों के साथ अत्याचार का मामला प्रकाश में आया है। यहां लड़कियों को जानबूझकर नींद की गोलियों की अधिक खुराक की जा रही थी। इसे बाद उनपर जुल्म ढाया जा रहा था।

किशोर गृह का स्टाफ नींद की दवा अधिक देकर लड़कियों को मानसिक रूप से अस्थिर बनाकर प्रताड़ित कर रहा था। मामला विशाखा वैली स्कूल के पास स्थित बालिकाओं के किशोर गृह की है।

दीवार पर चढ़कर जान देने की धमकी देने लड़ीं लड़कियां

किशोर गृह की कुछ लड़कियां पिछले दिनों परिसर की दीवार पर चढ़ गईं और चीख-चीखकर अपने साथ हो रहे अत्याचार के बारे में बताया। लड़कियों ने दीवार से कूदकर जान देने की धमकी दी। कुछ मिनटों के बाद वे सड़क पर आ गईं। सड़क पर उनके माता पिता भी थे। सभी ने किशोर गृह के प्रबंधक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को लड़कियों के चिल्लाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- हैदराबाद में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या, प्रेशर कुकर में उबाले शव के टुकड़े

अस्पताल के अधिकारी जांच करेंगे लड़कियों की स्वास्थ्य स्थिति

किशोर गृह की प्रभारी सुनीता ने बताया कि सीनियर अधिकारियों के निर्देश के बाद मानसिक देखभाल अस्पताल के अधिकारी पांच लड़कियों की स्वास्थ्य स्थिति की जांच करेंगे। ये लड़कियां पिछले तीन दिनों से दवा नहीं ले रही हैं। वे कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर रही हैं। हमलोग पांच लड़कियों में से एक को हर रोज काउंसलिंग के लिए ले जा रहे थे। उसकी मानसिक स्थिति स्थिर नहीं है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

नवजात बच्चे का कटा सिर मुंह में दबाए घूमता मिला आवारा कुत्ता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी का मामला
Bhairav Battalion बनेगा दुश्मनों का काल, ड्रोन ऑपरेटरों के साथ भारतीय सेना तैयार