इस राज्य ने शुरू किया जानवरों का पहला एम्बुलेंस नेटवर्क, 108 पर कॉल करते ही पहुंच जाएंगे डॉक्टर

Published : Mar 23, 2021, 08:40 AM ISTUpdated : Mar 23, 2021, 10:28 AM IST
इस राज्य ने शुरू किया जानवरों का पहला एम्बुलेंस नेटवर्क, 108 पर कॉल करते ही पहुंच जाएंगे डॉक्टर

सार

आंध्रप्रदेश सरकार ने जानवरों की मदद के लिए देश का पहला एम्बुलेंस नेटवर्क शुरू किया है। राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगमोहन रेड्डी ने इसे लेकर सरकारी घोषणा कर दी है। इस सुविधा के बाद अब राज्य के आवारा जानवरों को समय पर मदद दी जा पाएगी। 

नेशनल डेस्क:आंध्रप्रदेश के सीएम वाईएस जगमोहन रेड्डी ने आवारा जानवरों की मदद के लिए नई पहल शुरू की है। इस मिशन में जानवरों के इलाज के लिए एम्बुलेंस की सुविधा शुरू की गई है। इसमें एक कॉल करने पर ही जानवरों के लिए मदद पहुंचा दी जाएगी। आंध्र सरकार काफी समय से जानवरों की मदद के लिए नए-नए स्टेप्स लेती आई है। इसी दिशा में अब एम्बुलेंस की सुविधा शुरू की गई है। 

जानवरों की हेल्थ को प्रियोरिटी 
वाईएस जगमोहन रेड्डी ने इस एम्बुलेंस सुविधा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राज्य में जानवरों के लिए भारत का पहला सरकारी एम्बुलेंस नेटवर्क शुरू करने की घोषणा की है। इसके लिए The Animal Husbandry Department को निर्देश दे दिए गए हैं। इसमें राज्य के हर असेंबली कांस्टीट्येंसी को एक मोबाइल एम्बुलेंस वेटेनरी क्लिनिक खोलने को कहा गया है। 

शुरू होंगे इतने एम्बुलेंस 
इस प्लान के तहत राज्य में कुल 175 मोबाइल एम्बुलेंस शुरू करने की तैयारी है। इसमें एक कॉल पर मदद को घर के दरवाजे तक पहुंचा दिया जाएगा। इमरजेंसी केस में एम्बुलेंस में रखे किट से ऑन द स्पॉट जानवरों का इलाज किया जाएगा। साथ ही इसमें Hydraulic Lift की सुविधा भी दी गई है। ऐसे में अगर कोई जानवर अस्पताल में एडमिट करने जितना सीरियस है, तो उसे उठाकर एडमिट भी किया जा सकेगा। 

इस नंबर पर करें कॉल 
इस सुविधा में आपको 108 नंबर पर कॉल करना होगा। इसपर कॉल लगाते ही इलाज के लिए एक्सपर्ट्स आपके घर के दरवाजे पर आ जाएंगे। एक एम्बुलेंस में एक डॉक्टर और एक पारा वेटेनरी वर्कर मौजूद रहेंगे। ये एम्बुलेंस 24X7 घंटे की सर्विस देगा। Animal Husbandry Department ने जानकारी दी कि इस नए प्रोजेक्ट के लिए अभी राज्य में 15 सौ 76 वेटेनरी डॉक्टर्स रिक्रूट किये जाएंगे। ताकि इस प्लान का जो मोटिव है वो पूरा किया जा सके।   

PREV

Recommended Stories

जर्मनी दौरे पर राहुल गांधी के बयान से सियासी घमासान, BJP–Congress आमने-सामने
‘एक भी घुसपैठिया मिला ’ गडकरी के जवाब पर संसद में लगे ठहाके