गाड़ियों के जखीरे के बाद अब पुराने वीडियो में 8 लाख की बाइक पर नजर आया वझे, मिस्ट्री गर्ल से खास कनेक्शन

एंटीलिया और मनसुख हिरेन की मौत के मामले में गिरफ्तार पुलिस अफसर सचिन वझे को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब मीडिया में सचिन वझे का मनाली ट्रिप का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2016 का है। इसमें सचिन वझे 8 लाख रुपए कीमत वाली इटेलियन बाइक 'बेनेली' पर नजर आ रहा है। यह बाइक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एएनआई) को दमन से मिली है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 6, 2021 1:47 PM IST / Updated: Apr 06 2021, 07:18 PM IST

नई दिल्ली. एंटीलिया और मनसुख हिरेन की मौत के मामले में गिरफ्तार पुलिस अफसर सचिन वझे को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब मीडिया में सचिन वझे का मनाली ट्रिप का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2016 का है। इसमें सचिन वझे 8 लाख रुपए कीमत वाली इटेलियन बाइक 'बेनेली' पर नजर आ रहा है। यह बाइक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एएनआई) को दमन से मिली है। 

वीडियो में वझे बाइक पर नजर आ रहा है। इसमें वीडियो में एक लड़का सचिन वझे का परिचय देता नजर आ रहा है। रास्ते में सचिन वझे की बाइक का टायर बर्स्ट हो जाता है।  इतना ही नहीं इस बाइक का मिस्ट्री गर्ल से खास कनेक्शन भी सामने आ रहा है। 
 
मिस्ट्री गर्ल के नाम पर रजिस्टर है बाइक
एनआईए अधिकारी बाइक को मुंबई स्थित दफ्तर ले आए। यहां पुणे से आई फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह बाइक मिस्ट्री गर्ल यानी मीना जॉर्ज' के नाम पर रजिस्टर्ड है। मीना को NIA ने पिछले हफ्ते ठाणे से गिरफ्तार किया गया। मीना ही नोट गिनने की मशीन लेकर सचिन वझे से मुंबई स्थित होटल में मिलने गई थी, जहां सचिन वझे ठहरा था। 
 
गुजरात की रहने वाली है मीना
मीना गुजरात की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वझे महिला को काफी पहले से जानता है। इतना ही नहीं मीना ही वझे के पैसों की देखरेख का काम करती थी। उधर, सचिन वझे को महंगी बाइकों को साथ-साथ कारों का भी शौक था। एनआईए ने सचिन की 7 कारें जब्त की हैं।

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन है हरियाणा में BJP की जीत का हीरो,5 Point में जानें कांग्रेस के जबड़े से कैसे छीनी जीत
हरियाणा चुनाव में चला नायब सिंह सैनी का जादू, गेमचेंजर बनीं ये 10 बातें । Haryana Election Result
हरियाणा में BJP ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड: फॉर्मूला हिट-60 नए कैंडिडेट्स में 34 जीते
उर्फी जावेद का रिस्की वीडियो वायरल #Shorts #urfijaved
LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट