पहली बार इस खास मिसाइल के साथ उड़ता नजर आया राफेल, किसी भी मौसम में दुश्मन को चटा सकती है धूल

Published : Apr 06, 2021, 05:53 PM IST
पहली बार इस खास मिसाइल के साथ उड़ता नजर आया राफेल, किसी भी मौसम में दुश्मन को चटा सकती है धूल

सार

भारतीय एयरफोर्स ने मंगलवार को पहली बार हथियारों से लैस लद्दाख में उड़ान भरते राफेल की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें राफेल में खास MICA एयर टू एयर मिसाइल लगी नजर आ रही है। मीका का इस्तेमाल आधुनिक फाइटर जेट में किया जाता है। मीका भारतीय वायुसेना के राफेल में इस्तेमाल होने वाली चार मिसाइलों में एक है।

नई दिल्ली. भारतीय एयरफोर्स ने मंगलवार को पहली बार हथियारों से लैस लद्दाख में उड़ान भरते राफेल की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें राफेल में खास MICA एयर टू एयर मिसाइल लगी नजर आ रही है। मीका का इस्तेमाल आधुनिक फाइटर जेट में किया जाता है। मीका भारतीय वायुसेना के राफेल में इस्तेमाल होने वाली चार मिसाइलों में एक है। 

मीका मिसाइल किसी भी मौसम में दुश्‍मन के ड्रोन और फाइटर जेट को निशाना बनाने में सक्षम है। इसे फाइटर जेट और जंगी जहाजों पर भी दागा जा सकता है। इस मिसाइल का इस्तेमाल मिराज-2000 फाइटर जेट में भी किया जाता है। इसकी रेंज 80 किमी तक है। 
 


भारत ने फ्रांस से 36 राफेल की डील की
भारत ने फ्रांस के साथ 2016 में 59 हजार करोड़ रुपए में 36 राफेल जेट की डील की है। इनके तहत भारत को 30 लड़ाकू और 6 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट मिलेंगे। भारत में 29 जुलाई को चीन से विवाद के बीच 5 राफेल मिले थे। इसके बाद 4 नवंबर 2020 को 3 विमान मिले।

वहीं, तीसरे बैच में 27 जनवरी को 3 राफेल लड़ाकू विमान भारत आए। इसी महीने तीन और राफेल भारत आए हैं। अभी तक 14 लड़ाकू विमान भारत आ चुके हैं। राफेल की पहली स्क्वाड्रन अंबाला एयरफोर्स बेस पर तैनात की गई है। वहीं, दूसरी स्क्वाड्रन प बंगाल के हाशिमारा में तैनात की जाएगी। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Silver Price Shock: चांदी 5 हजार सस्ती, जानिए आज का सिल्वर रेट, शहरवार भाव और आगे का खतरनाक संकेत
Social Media AI Trend: ChatGPT का AI कैरिकेचर ट्रेंड क्यों मचा रहा इंटरनेट पर हलचल?