पीएम मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की यात्रा पर। G20 समिट और कैरिकॉम सम्मेलन में भाग लेंगे। गुयाना की संसद को भी संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 दिन की विदेश यात्रा पर निकले हैं। वह नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने यात्रा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के निमंत्रण पर नाइजीरिया जा रहे हैं। यह उनकी नाइजीरिया की पहली यात्रा है। यह देश पश्चिमी अफ्रीकी क्षेत्र में भारत का करीबी साझेदार है। ब्राजील में नरेंद्र मोदी 19वें जी20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) में शामिल होंगे। इसके बाद गुयाना जाएंगे।

Scroll to load tweet…

गुयाना की संसद को संबोधित करेंगे नरेंद्र मोदी

राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर मोदी पहली बार गुयाना की यात्रा करने वाले हैं। यहां 50 साल में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री जा रहे हैं। पीएम 185 साल से भी पहले गुयाना में बसे भारतीय प्रवासियों से मिलेंगे। वह देश की संसद को संबोधित करेंगे। नरेंद्र मोदी कैरेबियाई देशों के नेताओं के साथ दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

डोमिनिका के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे नरेंद्र मोदी

गुयाना की यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी को डोमिनिका राष्ट्रमंडल से सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कैरेबियाई देश डोमिनिका ने कोरोना महामारी के दौरान मदद करने और भारत-डोमिनिका संबंध को आगे बढ़ाने के लिए नरेंद्र मोदी को यह सम्मान देने का फैसला किया है।