सशस्त्र सेना झंडा दिवस: पीएम मोदी ने कहा, देश को जवानों की वीरता और निस्वार्थ बलिदान पर गर्व

Published : Dec 07, 2020, 12:05 PM IST
सशस्त्र सेना झंडा दिवस: पीएम मोदी ने कहा, देश को जवानों की वीरता और निस्वार्थ बलिदान पर गर्व

सार

7 दिसंबर यानी सोमवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस देश के सम्मान की रक्षा के लिए सीमाओं पर बहादुरी से लड़ाई लड़ने वाले जवानों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं के जवानों की वीरता को सलाम किया।

नई दिल्ली. 7 दिसंबर यानी सोमवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस देश के सम्मान की रक्षा के लिए सीमाओं पर बहादुरी से लड़ाई लड़ने वाले जवानों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं के जवानों की वीरता को सलाम किया। 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है। भारत को उनकी वीर सेवा और निस्वार्थ बलिदान पर गर्व है। हमारी सेनाओं के कल्याण में योगदान दें। यह कार्य हमारे कई बहादुर कर्मियों और उनके परिवारों की मदद करेगा।

 


क्या कहा राजनाथ सिंह ने?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, 'सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर, मैं भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और सेवा को सलाम करता हूं। यह दिन हमें पूर्व सैनिकों, युद्ध में घायल हुए सैनिकों और उन लोगों के परिवारों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए हमारे महान कर्तव्य की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी।'

 


1949 से मनाया जा रहा झंडा दिवस
भारत में 1949 से हर साल 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। यह दिन जवानों के लिए काफी खास है। इसकी वजह ये है कि इस दिन भारतीय सेना अपने बहादुर जवानों के कल्याण के लिए लिए भारत की जनता से धन संग्रह करती है। इस दिन को सशस्त्र सेना झंडा दिवस कहा जाता है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली