लद्दाख : आर्मी चीफ बोले- LAC पर हालात तनावपूर्ण, भारतीय जवान हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार

चीन से चल रहे सीमा विवाद के बीच आर्मी चीफ एमएम नरवणे शुक्रवार को लद्दाख दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने सैन्य तैयारियों का जायजा लिया। आर्मी चीफ नरवणके ने कहा, चीन से लगी सीमा पर 3 महीने से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। भारतीय जवानों का जोश हाई है, वह हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Asianet News Hindi | Published : Sep 4, 2020 6:06 AM IST / Updated: Sep 04 2020, 02:50 PM IST

नई दिल्ली. चीन से चल रहे सीमा विवाद के बीच आर्मी चीफ एमएम नरवणे शुक्रवार को लद्दाख दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने सैन्य तैयारियों का जायजा लिया। आर्मी चीफ नरवणके ने कहा, चीन से लगी सीमा पर 3 महीने से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। भारतीय जवानों का जोश हाई है, वह हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने कहा, चीन से राजनयिक और सैन्य स्तर पर बातचीत जारी है। इस विवाद को बातचीत के जरिए हल किया जा सकता है। हालांकि हम हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है। हमने अपनी सीमा की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं।
 

Latest Videos


जवानों का जोश काफी हाई
आर्मी चीफ ने बताया कि लेह दौरे पर पहुंचकर मैं कई जगहों पर गया। अफसरों और जूनियर कमिशन अफसरों से मुलाकाता की। स्थिति का जायजा लिया। जवानों का जोश बहुत अधिक है। वे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। मैं कह सकता हूं कि हमारे जवान सबसे बेहतर हैं। 

चीन ने तीन दिन में 3 बार की घुसपैठ की कोशिश


15 जून को हुई थी हिंसका झड़प
भारत और चीन के बीच विवाद पिछले 3-4 महीनों से चल रहा है। 15 जून को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, चीन के भी 40 जवान मारे गए थे। हालांकि, चीन ने अब तक आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

फिरोजाबादः चिता की लकड़ियों को छोड़ लाश लेकर क्यों भागे घरवाले?
दशहरा, करवा चौथ और दिवाली की डेट, अक्टूबर 2024 में कब, कौन-सा त्योहार? #Shorts
'बहुत टॉर्चर करती थी महालक्ष्मी', आरोपी मुक्ति रंजन का चौंकाने वाला सुसाइड नोट
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
मुलाकात के बाद मोदी के फैन हो गए शतरंज के धुरंधर, PM से मिली खास TIPS